क्यों जरुरी है विटामिन D शरीर के लिए ? विटामिन D की कमी के लक्षण व उपचार

By | April 10, 2020

शरीर को अच्छा पोषण देने के लिए आपको उचित मात्रा में सभी विटामिन्स व मिनरल्स लेने की आवश्यकता है | यदि आप अपने आहार में सभी विटामिन्स व मिनरल्स ले रहे है तो आपका भोजन संतुलित है | पोषण से भरपूर है | विटामिन्स D एकमात्र ऐसा विटामिन है जो हमें आहार से कहीं अधिक धुप के सम्पर्क में आने से प्राप्त होता है | आपके शरीर में Vitamin D की कमी गंभीर बिमारियों का कारण बन सकती है |

विटामिन D क्या है :

विटामिन D वसा घुलनशील प्रो हार्मोन का एक समूह है | Vitamin D दो प्रकार का होता है : विटामिन D2 जिसे अर्गोकेलसीफेरोल कहते है | दूसरा विटामिन D3 जिसे कोलेकैल्सिफेरोल भी कहते है | जब भी हमारा शरीर धुप के संपर्क में आता है तो स्वतः ही शरीर में विटामिन D के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाती है | Vitamin D हमारे शरीर की वसा कोशिकाओं में संचित रहता है | मुख्य रूप से विटामिन D शरीर में कैल्शियम , आयरन , मग्निशियम , फास्फेट आदि को अवशोषित करने का कार्य करता है |

क्यों जरुरी है विटामिन D शरीर के लिए ?

यदि आप विटामिन D के विषय में और शरीर में इसकी importance के विषय में जानकरी रखते है तो आप आसानी से लक्षण/Lakshan के आधार पर विटामिन D की कमी का अनुमान लगा सकते है | आइये जानते है आखिर क्यों जरुरी है Vitamin D शरीर के लिए :

  • मानव प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में विटामिन D महत्वपूर्ण है | आपके शरीर में टी कौशिकाओं की आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली में मुख्य भूमिका है | जो बाहरी संक्रमण के समय अधिक सक्रिय होकर आपको बीमार होने से बचाती है | विटामिन D, टी कोशिकाओं को सक्रिय बनाता है |
  • विटामिन D शरीर में कैल्शियम – आयरन और अन्य खनिजों के अवशोषण का कार्य करता है | जिनका सीधा-सीधा संबंध आपकी हड्डियों और मांसपेशियों से होता है | कैल्शियम और आयरन आदि की कमी से हड्डियाँ कमजोर होने लगती है | आपकी मांसपेशियाँ दर्द करने लगती है |
  • आपको लगने वाली किसी चोट में घाव भरने की प्रक्रिया भी Vitamin D के कारण ही अच्छे से कार्य करती है विटामिन D की कमी के चलते घाव भरने में बहुत समय लग जाता है |
  • शरीर को तंदरुस्त रखने में , ह्रदय को स्वस्थ रखने में , दांत और हड्डियों को मजबूत बनाये रखने में और बाहरी संक्रमण से बचने में Vitamin D का पर्याप्त होना अति आवश्यक है |

Vitamin D Ki Kami Ke Lakshan :

vitamin d ki kami ke lakshan

 शरीर में विटामिन D की कमी होने से ये लक्षण दिखाई दे सकते है :

  • यदि कुछ समय से आपकी हड्डियाँ दर्द करने लगी है | आपके जोड़ों में दर्द रहने लगा है | आपकी कमर में लगातार दर्द रहने लगा है | इसका मुख्य कारण आपके शरीर में विटामिन D की कमी हो सकता है |
  • आपकी मांसपेशियाँ दर्द करने लगी है | आपको बहुत जल्द थकान अनुभव होने लगती है | शरीर से आप कमजोर होने लगे है तो विटामिन D की जांच अवश्य कराये |
  • आपका Immune System बहुत कमजोर हो गया है | आप जल्दी-जल्दी बीमार होने लगे है | आपको बाहरी संक्रमण बहुत जल्दी अपना शिकार बना लेते है | आपको जल्दी-जल्दी cold होने लगा है | इसका कारण विटामिन D की कमी हो सकता है |
  • बहुत से व्यक्ति विटामिन D की कमी होने से अनिद्रा के शिकार हो जाते है | उन्हें ठीक से नींद लेने में कठिनाई होती है | दिन के समय नींद नहीं आना | रात्रि को भी बहुत देर से नींद आना | शारीरिक थकान के बाद भी नींद नहीं आना, यह विटामिन D की कमी के कारण हो सकता है | यदि आप अनिद्रा से परेशान है तो विटामिन D की जाँच अवश्य कराये |
  • यदि आपको चोंट लगने पर आपके घाव बहुत देरी से ठीक होते है तो यह भी विटामिन D की कमी का कारण हो सकता है |
  • यदि आप अनायास ही बहुत अधिक तनाव महसूस करते है या फिर चिडचिडे रहने लगे है तो एक बार विटामिन D की जाँच अवश्य कराये |
  • आपके दांत कमजोर होने लगे है | बाल झड़ने लगे है ये भी विटामिन D की कमी के कारण हो सकते है |

शरीर में विटामिन D की कमी आने के कारण :

शरीर में Vitamin D का लेवल कम होने के पीछे बहुत से कारण हो सकते है | जो लोग धुप में जाने से बचते है | जिनकी त्वचा बहुत अधिक गौरी व मुलायम है उनमें भी विटामिन D का लेवल कम हो सकता है | जो लोग अधिक sun cream का प्रयोग करते है उनमें भी विटामिन D की कमी देखी गयी है | Vitamin D युक्त भोजन न लेने से और अधिक समय घर के अंदर रहने से विटामिन D का लेवल कम हो सकता है |

कभी-कभी किसी बीमारी के चलते कुछ लोगों की body में विटामिन D के निर्माण की प्रक्रिया रुक जाती है | इसके पीछे आधुनिक दवाओं के साइड इफेक्ट्स भी हो सकते है | ऐसे लोगों को तुरंत चिकित्सक से परामर्श करना चाहिए |

50 से अधिक उम्र होने पर भी विटामिन D का स्तर कम होने लगता है | शरीर में मोटापा अधिक होना भी विटामिन D की कमी का कारण बन सकता है | जिन जगहों पर सूर्य कम निकलता है वहाँ भी विटामिन D की कमी लोगों में देखने को मिल जाती है |

विटामिन D का Level (स्तर) कितना होना चाहिए :

 <20ng/ml  इस लेवल से कम होने पर शरीर में विटामिन D की कमी है |

 20 – 39 ng/ml  इस लेवल के बीच में विटामिन D Insufficient माना गया है |

 30ng/ml  इस लेवल से ऊपर विटामिन D का लेवल उपयुक्त माना गया है |

विटामिन D की कमी इस प्रकार दूर(उपचार) करें :

धुप का सेवन करें :

शोधकर्ताओं के अनुसार केवल 10 मिनट धुप का सेवन ही शरीर में Vitamin D की पूर्ति कर देता है | विटामिन D की कमी होने पर आप 30 से 40 मिनट के लिए सुबह की धुप का सेवन करें | दोपहर की धुप से आपको स्किन सम्बन्धी समस्या हो सकती है | इसलिए धुप का सेवन सुबह ही करना उपयुक्त माना गया है |

विटामिन D युक्त आहार का सेवन :

ऐसे भोजन जिनमें विटामिन D की मात्रा होती है उनका सेवन नियमित रूप से अधिक करें | डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे : दूध – दही -चीज का सेवन करें | मशरूम का सेवन करें | संतरे का जूस पीये | Nonveg में :  अंडे का सेवन करें |  फैटी फिश जैसे टूना, मेकरेल, सेलमॉन का सेवन करें |

विटामिन D Supplement और Sachet or Gels का प्रयोग  : –

शरीर में Vitamin D की कमी दूर करने के लिए आज बाजार में बहुत से supplements उपलब्ध है | जिन्हें आप प्रतिदिन या फिर सप्ताह में एक बार लेकर विटामिन D की कमी को दूर कर सकते है | विटामिन D sachet के रूप में available होता है या फिर Gels के रूप में | विटामिन D supplements या फिर कोई भी sachet या Gels प्रयोग करने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य ले | शरीर में विटामिन D की अधिकता होने से भी गंभीर शारीरिक समस्या हो सकती है |