घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर एक बार जरुर अपनाये धन प्राप्ति के ये टोटके |

By | December 19, 2017

धन प्राप्ति के टोटके/Dhan Prapti ke Totke

सभी के जीवन में एक समय ऐसा आता है जब व्यक्ति व्यवसाय में हानि का सामना करता है | किसी दुर्घटना के कारण आर्थिक समस्या का सामना करता है | कभी -कभी परिवार में आर्थिक समस्या का कारण ग्रहों के प्रतिकूल प्रभाव या परिवार के मुखिया के कुंडली दोष भी हो सकते है | नीचे दिए गये सरल टोटके आपकी कमजोर आर्थिक स्थिति ठीक करने में कारगर सिद्ध हो सकते है | धन प्राप्ति के ये टोटके/Dhan Prapti ke Totke आपके जीवन में सुख-सम्रद्धि लाने में आपकी मदद करते है |

dhan prapti ke totke

धन प्राप्ति के टोटके/Dhan Prapti ke Totke :-

  1. धन प्राप्ति के लिए सोमवार या शुक्रवार के दिन सफ़ेद चीजों का दान करें |
  2. घर के ईशान कोण(दिशा ) में गंदगी जमा न होने दे | व सदैव घर को साफ़-सुथरा रखे | संध्या के समय घर में झाड़ू न लगाये | साफ़-स्वच्छ कपडे पहने |
  3. घर के द्वार पर आये कुत्ते , गाय व किसी साधू संत को कुछ न कुछ खिलाकर भेजे | उन्हें दुत्कारे कभी नहीं |
  4. घर में पूजा स्थल पर हवा में उड़ते हुए हनुमान जी की फोटो स्थापित कर उनकी विधि अनुसार पूजा करें | नियमित ऐसा करने से धन संबंधी सभी समस्याएं दूर होने लगती है |
  5. सप्ताह में प्रत्येक शुक्रवार के दिन श्रीसूक्त या श्री लक्ष्मी सूक्त का पाठ करें | जिस घर में ये पाठ किये जाते है वहां लक्ष्मी जी का वास होता है | घर सुख -सम्रद्धि से परिपूर्ण होने लगता है |
  6. शनिवार के दिन एक पीपल का पत्ता लेकर, पहले इसे अच्छे से धो ले | अब इसे गंगाजल द्वारा पवित्र करें | अब इस पीपल के पत्ते के उपर हल्दी व दही के घोल द्वारा अपने दायें हाथ की अनामिका ऊँगली द्वारा ” ह्रीं ” शब्द लिखे | अब इस पत्ते को धुप-दीप दिखाकर अपने पर्स में रख ले | प्रत्येक शनिवार को नया पत्ता प्रयोग करें | पुराने पत्ते को किसी बहते पानी में प्रवाहित कर दे | इस प्रयोग को करने से  पर्स सदैव पैसे से भरा रहेगा | अनायास होने वाले खर्चे अपने आप कम होने लग जायेंगे |
  7. पांच काली मिर्च के दाने लेकर | अपने सिर के उपर से 7 बार वार ले | अब एक -एक दाना चारों दिशाओं में फेक दे व आखिर में शेष एक दाना ऊपर आकाश की ओर फेंक दे |(Dhan Prapti ke Totke) यह एक परीक्षित टोटका है, आर्थिक संकट के समय इसे एक बार प्रयोग अवश्य करें |
  8. व्यवसाय में हानि को रोकने के लिए , एक पानी वाला नारियल लेकर इस पर एक सवा मीटर पीला कपड़ा लपेट ले और साथ में जनेऊ और मिष्ठान भी ले ले और भगवान विष्णु के मंदिर में व्यवसाय में हो रही हानि को रोकने की अरदास लगाते हुए उनके चरणों में चढ़ाएं |
  9. एकाक्षी नारियल को घर में स्थापित कर उसकी पूजा करने से घर में धन की वृद्धि होती है | ( एकाक्षी नारियल : सभी नारियल में दो काले बिंदु होते है , जिस नारियल में एक काला बिंदु हो उसे एकाक्षी नारियल कहा जाता है, किन्तु ऐसा नारियल प्राप्त करना बहुत दुर्लभ होता है )
  10. जिस परिवार के सदस्यों में दिन -प्रतिदिन झगड़ें होते हो | सदस्यों में आपसी प्रेम न हो, ऐसे घर से लक्ष्मी दूर होने लगती है | इसीलिए परिवार में प्रेम और शांति बनाये रखे | ⇒ नौकरी और व्यापार में उन्नति के अचूक उपाय ⇐ 

धन प्राप्ति के ये टोटके/Dhan Prapti ke Totke आपकी आर्थिक स्थिति को ठीक करने में सहायक सिद्ध हो सकते है | किन्तु पूर्णतया इन टोटकों के भरोसे रहकर मेहनत करना न छोड़े | जो व्यक्ति मेहनत करना पसंद नहीं करते व आराम परस्त जीवन जीना चाहते है | ऐसे व्यक्ति धन अर्जित करने में अक्सर पीछे रह जाते है और जीवनभर आर्थिक संकटों से झुझते रहते है | ⇒ ♣  क़र्ज़ से छुटकारा पाने के अचूक उपाय ||

2 thoughts on “घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर एक बार जरुर अपनाये धन प्राप्ति के ये टोटके |

  1. Prashant

    Hello Pranam guruji.
    Guruji please mahamrityunjay mantra jaap ke bare me jankari dijiye jaise ki kitne Din tak aur pratidin kitni mala jaap kare aur isse sambandhit Anya sabhi jankaari dijiye.
    PrashAnt Kumar

Comments are closed.