घर के वातावरण को इस प्रकार पवित्र करें

By | July 28, 2021

आप जिस घर में रहते है वहां का वातावरण शुद्ध-शांत और पवित्र होना बहुत अनिवार्य है | ऐसे घर में ही लक्ष्मी जी का वास होता है और घर में सदैव खुशहाली बनी रहती है | आपके घर में सकारात्मक उर्जा का संचार आपके विचारों का प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करने वाला है | यदि आपके घर का वातावरण पवित्र नहीं है तो बीमारियाँ और आर्थिक संकट आपके घर दस्तक दे सकते है | आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आये है जिन्हें नियमित रूप से प्रयोग करने से आप अपने घर की पवित्रता बनाये रख सकते है |

घर के वातावरण को पवित्र बनाये रखने के उपाय :

ghar ke vatavaran ko pavitra

  1. प्रथम घर में प्रतिदिन साफ-सफाई रखे |
  2. सप्ताह में कम से कम 2 बार गंगाजल और गौमूत्र दोनों को मिलाकर सारे घर में छींटे लगाये (स्नानघर और शौचालय को छोड़कर) |
  3. प्रति 6 मास में एक बार घर में हवन का आयोजन रखे |
  4. घर के ईशान कोण को साफ़ सुथरा रखे |
  5. यदि संभव हो सके तो घर के आँगन में तुलसी का पौधा लगाये |
  6. महीने में एक बार गूगल-लोहबान की धूनी सारे घर में दे |
  7. प्रतिदिन पूजा-स्थल पर धुप-दीप अवश्य लगाया करें |
  8. परिवार में अन्य सदस्यों से कभी भी ऊँचे स्वर में बात न करें |
  9. परिवार में बच्चों को अच्छे संस्कार दे |
  10. बच्चों के गलती करने पर उनका पक्ष न ले | बच्चों को सही और गलत के विषय में ज्ञान दे |
  11. बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का भी ज्ञान अवश्य दे |

उपरोक्त सभी उपाय यदि आप अपने घर में करते है तो आपका घर किसी स्वर्ग से कम नहीं है | आपके घर में हमेशा सकारात्मक उर्जा का संचार रहेगा | सभी कष्ट और आर्थिक संकट आपके घर से दूर रहेंगे | मानसिक व्याधियां आपके दूर रहेंगी | देखने में भले भी ये सभी उपाय सामान्य प्रतीत होते हो किन्तु इनके प्रभाव आपके जीवन को नई दिशा देने वाले सिद्ध होंगे |