ग्रहण काल – शाबर मंत्र सिद्ध करने का सबसे सरल मार्ग

चन्द्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण धार्मिक द्रष्टि से बहुत महत्व रखते है | ग्रहण काल का समय जहाँ गर्भवती महिलाओं , बीमार और वृद्धों के लिए अशुभ संकेत देने वाला माना गया है वहीं साधकों के लिए ग्रहण काल एक सुनहरे अवसर के रूप में आता है | बड़े-बड़े साधक लम्बे समय से ग्रहण काल(Grahan me Mantra Siddh)का इन्तजार करते है ताकि उस समय वे अपनी साधना में सिद्धि प्राप्त कर सके | धार्मिक शास्त्रों के अनुसार ग्रहण काल में किये गये मंत्र जप और यज्ञ से  100 गुना अधिक पुण्य प्राप्त होता है और शीघ्र ही मंत्र भी सिद्ध होते है |

सूर्य ग्रहण जून 2020 :

आने वाली इस तारीख 21 जून 2020 को सूर्य ग्रहण होने जा रहा है | जिसे भारत सहित – मध्य अफ्रीका – इथियोपिया – पाकिस्तान – चीन और कांगो आदि देशों में देखा जा सकेगा | सूर्य ग्रहण को नंगी आँखों से नहीं देखना चाहिए, इससे आपकी आँखों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है |

सूर्य ग्रहण 21 जून 2020 समय

सूर्य ग्रहण 21 जून रविवार को सुबह 10 बजकर 21 मिनट से आरम्भ होकर दोपहर 2 बजकर 2 मिनट तक रहेगा | इस प्रकार सूर्य ग्रहण काल की कुल अवधि 3 घंटे 25 मिनट की रहेगी

Grahan me Mantra Siddh : 

Grahan me Mantra Siddh

ग्रहण के समय में मंत्र सिद्धि :-

शास्त्रों के अनुसार ग्रहण काल का समय अशुभ माना गया है जिसमें मंदिरों के कपाट बंद रहते है | ग्रहण काल के समय किसी भी प्रकार की पूजा-पाठ करना वर्जित माना गया है | किन्तु ग्रहण काल के समय में किये गये यज्ञ और मंत्र जप का पुण्य 100 गुना अधिक प्राप्त होता है ऐसा शास्त्रों में वर्णित है | किसी भी शाबर मंत्र को सिद्ध करने के लिए ग्रहण काल का समय सबसे उपयुक्त माना गया है | बहुत से साधक तो अपनी साधना में सफलता प्राप्त करने के लिए ग्रहण काल आने का इन्तजार करते है | 21 जून को होने वाले सूर्य ग्रहण को आप भी शाबर मंत्र सिद्धि में बड़ी ही आसानी से सफलता प्राप्त कर सकते है |

ग्रहण के दिन शाबर मंत्र सिद्धि :-

ग्रहण के समय आप सुबह 10 बजकर 21 मिनट से दोपहर 2 बजकर 2 मिनट तक लगातार शाबर मंत्र के जप करें | ऐसा करने से आपके द्वारा जप किये गये शाबर मंत्र में परिपक्वता आ जाएगी | अब इस शाबर मंत्र का प्रयोग आप किसी भी कार्य सिद्धि के लिए कर सकते है |

शाबर मंत्र जप विधि : –

21 जून  सुबह 10 बजकर 21 मिनट से पहले स्नान करके पूर्व दिशा की तरफ आसन बिछाकर बैठ जाये | एक घी का दीपक जलाये और हाथ में थोडा जल लेकर संकल्प ले | संकल्प लेने के पश्चात् मंत्र जप शुरू कर दे और दोपहर 2 बजकर 2 मिनट तक लगातार मंत्र जप करें | अब आप फिर से हाथ में थोडा जल लेकर संकल्प ले और अपने आसन को थोडा मोड़कर खड़े हो जाये | मंत्र जप के तुरंत बाद जो कपड़े आपने पहने हुए है, उनको पहने हुए ही स्नान करें |

अन्य जानकारियाँ :- 

ग्रहण काल,  चाहे वह सूर्य ग्रहण हो या फिर चन्द्र ग्रहण, मंत्र साधना के लिए एक सुनहरा अवसर होता है | यदि आप भी चाहते है शाबर मन्त्रों में सिद्धि प्राप्त करना तो आने वाले इस सूर्य ग्रहण/(Grahan me Mantra Siddh) को अपनी साधना पूर्ण कर सकते है |

 

 

52 Replies to “ग्रहण काल – शाबर मंत्र सिद्ध करने का सबसे सरल मार्ग”

  • मंत्रो का कितना जप करना है। और कितने मंत्र शुद्ध करने है। और विधि क्या है।

    • अल्टीमेट ज्ञान में आपका स्वागत है

      आप आचार्य जी से फ़ोन द्वारा संपर्क कर सकते है |
      धन्यवाद 7027140920

    • अल्टीमेट ज्ञान में आपका स्वागत है

      आप आचार्य जी से फ़ोन द्वारा संपर्क कर सकते है |
      धन्यवाद 7027140920

  • Guru ji,
    apka channel gyan ka bhandar hai. Aur apke dwara batai hui bate samaj ka sahi disha me maragdarshan karti hai. Aur apka videos me Kisi bat ko batane ka tareeka bhi bhut saral avm achcha hai…
    .
    . thank you.

  • ………………………मैं USA में रहता हु ….३१ को चंद्र ग्रहण हे ….USA में नहीं दिखाई देगा ….तो क्या मुझे इसका लाभ हो सकता हे ..?.

    • अल्टीमेट ज्ञान में आपका स्वागत है |

      USA में चन्द्र ग्रहण नहीं है | इसलिए वहाँ इसका कोई प्रभाव नहीं रहेगा | और ऐसे में ग्रहण काल का लाभ भी नहीं उठाया जा सकता है |
      धन्यवाद

  • Maa Bagalamukhi aradhana Jo Chandra Graham me diye gaye hai, use Chandra Graham me siddh karne ke bad , rojana jap , ek mala ki jarurat hai guruji?

    • प्रतिदिन माला का जप अनिवार्य नहीं है | किन्तु पूजा के समय कुछ संख्या में मंत्र जप अवश्य करें |

      अल्टीमेट ज्ञान से जुड़ने के लिए – धन्यवाद

  • मै आज पहली बार आपके ब्लॉग पर आया हूँ अच्छा लगा कोई hindi ब्लॉग इतनी अच्छी जानकारी शेयर कर रहा है.

  • मोड़कर खड़े हो जाये | मंत्र जप के तुरंत बाद जो कपड़े आपने पहने हुए है, उनको पहने हुए ही स्नान करें aage kya karna hai ye to bataya nahi . plz

    • अल्टीमेट ज्ञान में आपका स्वागत है | स्नान करने के पश्चात् आपका कार्य सम्पूर्ण हो जाता है |

      धन्यवाद

    • ग्रहण के दिन माला के बिना ही मंत्र जप करने है |

      अल्टीमेट ज्ञान से जुड़ने के लिए धन्यवाद

    • आप किसी भी शाबर मंत्र को सिद्ध कर सकते है |

      शाबर मंत्र के लिए आप website से post देख सकते है |

    • दीपक आप घर में पूर्व दिशा में या ईशान कोण में कही भी जला सकते है | स्थान एकांत होना चाहियें |

      अल्टीमेट ज्ञान से जुड़ने के लिए धन्यवाद

  • चन्द्र ग्रहण पर शाबर मंत्र जप विधि में चौकी, मूर्ति,की आवश्कता है या नहीं

  • Kali jee ko shidh karne kee vidhee nahee mili kahee
    Kripya Ye bhi bataiye ..

    • माँ काली साधना के लिए शीघ्र ही नया post प्रकाश में लाया जायेगा तब तक के लिए जुड़े रहे अल्टीमेट ज्ञान से |

      धन्यवाद
      अल्टीमेट ज्ञान

  • sir maine kali maa ki mantra sidh kiya tha ab kam ni ata kyu pehle jab bi light ko bulata to light bihli ajata tha par ab kam ni ata why

    • फालतू के काम के लिए कभी भी सिद्ध मंत्र का प्रयोग नहीं करना चाहिए | आवशयकता पड़ने पर ही दूसरों की भलाई के लिए सिद्ध मंत्र का प्रयोग करें तो यह जीवन भर के लिए प्रभाव देने वाला होता है |

      सिद्ध मंत्र को प्रतिदिन कुछ संख्या में जप अवश्य करने चाहिए – दैनिक पूजा के समय |

      धन्यवाद
      अल्टीमेट ज्ञान

  • में उर्वसी अप्सरा साबर मंत्र साधना करना चाहता हु चन्द्रग्रहण पे इसे कोई नुकसान हे….??
    अप्सरा साधना से कोई नुकसान होता है साबर उर्वशी अप्सरा साधना में??

    • इस प्रकार की साधना आप किसी गुरु के सानिध्य में ही करें |

      अकेले करेंगे तो आपको क्षति पहुँच सकती है |

      धन्यवाद
      उत्लिमाते ज्ञान

  • गुरूजी मुझे नाभिदर्शना अप्सरा साधना करना क्रप्या मेरा मार्गदर्शन कीजिये

  • Om namo maha yakshini mam pati vashyam kuru kuru swaha…..mantra ka jap chandragrahan mein kaise sidhh kare….pls reply

    • इस मंत्र का जाप आप अपने जोखिम पर स्वयं करें | इस प्रकार की साधना में हम आपकी कोई सहायता नही कर सकते है |

      धन्यवाद्
      अल्टीमेट ज्ञान

  • कींतु हमें संकल्प क्या लेना हैं जल्दी Reply करे

    • हाथ में जल लेकर बोले : हे परमपिता परमेश्वर मैं(अपना नाम व गोत्र बोले) चन्द्र ग्रहण के अवसर पर यह शाबर मंत्र सिद्ध कर रहा हूं इसमें मुझे पूर्णता प्रदान करें | ऐसा कहते हुए हाथ के जल को नीचे जमीन पर छोड़ दे |और मंत्र जप शुरू करें

      धन्यवाद
      अल्टीमेट ज्ञान

  • क्या एक साथ एक एक करके 1 से ज्यादा मन्त्रो को इस अवसर पर सिद्ध किया जा सकता है

    • इस दिन आप केवल एक मंत्र को ही सिद्ध करें

      धन्यवाद
      अल्टीमेट ज्ञान

    • नहीं इस दिन आप सिर्फ और सिर्फ एक मंत्र को ही सिद्ध करें |

      धन्यवाद
      अल्टीमेट ज्ञान

  • Mai daivik ya sabar mantra sidh karna chahta hu apne ghar me akele Chandra grahan ke din kya ye thik hoga guru g

    • हाँ जी आप यह कार्य कर सकते है, चन्द्र ग्रहण के दिन

      धन्यवाद

  • मुझे श्री गुरु देव का विडीओमें बताया माँ बगलामुखी का शाबर मंत्र सिद्ध करने की इच्छा है. क्रुपया उसका विधान बतायें.

    • सभी शाबर मन्त्रों को सिद्ध करने का विधान एक जैसा ही होता है

      आप इस post में दी गयी जानकारी के अनुसार साधना कर सकते है

      धन्यवाद
      अल्टीमेट ज्ञान

Comments are closed for this post.