ज्योतिष केअनुसार इन आदतों को अपनाए और जीवन को सुखमय बनाये

By | August 31, 2018

हिन्दू धरम में ज्योतिष शास्त्र(Jyotish Upay) को बहुत अधिक महत्व दिया गया है | ग्रहों की स्थिति के आधार पर ज्योतिष शास्त्र एक जातक की समस्यों का निवारण करता है | उसके भविष्य में होने वाली संभावनाओं को दर्शाता है इसके साथ ही ज्योतिष शास्त्र के अपने कुछ नियम व आधार होते है जिनके अनुरूप ही एक जातक को जीवन निर्वाह करना चाहिए | आइये जानते है ऐसी कौन-कौन सी छोटी-छोटी आदतें है जिनका हमें अनुसरण करना चाहिए :-

Jyotish Upay : 

1 :- जब भी कोई व्यक्ति हमारे घर पर आये चाहे वह मेहमान हो या फिर कोई काम करने वाला व्यक्ति, उसे साफ़ पानी अवश्य पिलाना चाहिए | ऐसा करने से हम राहु का सम्मान करते है | इससे राहु से होने वाले कष्ट दूर होते है, जिससे घर में अचानक से आने वाले कष्ट और संकट दूर होते है |

2 :- जो लोग खाना खाकर अपनी झूठी थाली वहीं पर छोड़ देते है उन्हें जीवन में सफलता कभी भी स्थायी रूप से नहीं मिलती | ऐसे लोगों को बहुत मेहनत करनी पड़ती है और ऐसे लोग जीवन में कभी भी अच्छा नाम नहीं कमा पाते | इसके विपरीत जो लोग अपने झूठे बर्तन सही जगह पर रखते है इससे आप चंद्रमा और शनि का सम्मान करते है | इससे आपको मानसिक शांति प्राप्त होती है व राह में आने वाली सभी अड़चने दूर होती है |

jyotish upay in hindi

3 :- यदि आपके घर में पेड़-पौधे है तो आप प्रतिदिन उनकी देखभाल करें | आपके घर के पेड़-पौधे भी आपके परिवार के ही सदस्य है उन्हें सुबह-शाम पानी देना चाहिए और उनकी देखभाल करनी चाहिए | इससे आप बुध- सूर्य और चंद्रमा का सम्मान करते है | इससे सभी परेशानियाँ  स्वतः ही दूर होने लगती है | ऐसे लोगों से depression और anxiety जैसी बीमारियाँ भी दूर रहती है |

4 :- जो लोग जगह-जगह थूकते रहते है या बार-बार थूकने की आदत है ऐसे लोगों यश,सम्मान बहुत ही मुश्किल से प्राप्त होता है | यदि ऐसे लोगों को यश-सम्मान प्राप्त हो भी जाये तो अधिक समय तक नहीं टिकता | इसलिए थूकने आदि का कार्य wash basin जैसी जगहों पर ही करें(Jyotish Upay) |

5 :- कुछ लोग जब कभी बाहर से आते है तो अपने जूते-चप्पल- मौजे इधर-उधर फेंक देते है | यदि आप भी ऐसा करते है तो आज से ही ऐसा करना बंद कर दीजिए क्योंकि ऐसा करने से आपके शत्रु आपको परेशान कर सकते है | इसके विपरीत आप जूते चप्पल सही जगह पर रखते है आपकी प्रतिष्ठा बनी रहती है |

6 :- बाहर से घर जाते समय जो लोग खाली हाथ जाते है उनके घर से लक्ष्मी धीरे-धीरे दूर होने लगती है | जो लोग हमेशा घर में कुछ न कुछ लेकर जाते है तो यह लक्ष्मी सूचक है, इसे वृद्धि का प्रतीक माना गया है | इस घर में रहने वाले सदस्यों की भी तरक्की होती है |

7 :- जब कभी भी आप खाना खाते है तो झूठन कभी भी न छोड़े, इससे आपके सभी 9 के नौ गृह ख़राब हो सकते है | जितनी भूख हो उतना ही खाना ले ताकि थाली में  झूठा न रहे |

अन्य जानकारियाँ : – 

8 :- जिन लोगों को बिस्तर-तकिया – पहने हुए कपडे अस्त व्यस्त तरीके से रखने की आदत है यानि जो लोग साफ़-सफाई पर ध्यान न देकर उल्टा गंदगी फैलाते है वे जीवन भर खुद तो परेशान रहते ही है साथ ही अपनी हरकतों से दूसरों को भी परेशानी में डालते रहते है(Jyotish Upay)|