लौह भस्म के फायदे | लौह भस्म के लाभ

By | March 3, 2020

लौह भस्म आयरन का आक्साइड है | मुख्य रूप से लौह भस्म का प्रयोग एनीमिया की बीमारी दूर करने व पुराने बुखार और सांस लेने में दिक्कत इस प्रकार के रोगों के लिए यह प्रभावी औषधि है | लौह भस्म/Loha Bhasma ke Fayde के सेवन से शरीर को ताकत मिलती है | शरीर बलवान बनता है व शारीरिक दुर्बलता दूर होती है | लौह भस्म के द्वारा शरीर में आई खून की कमी को भी दूर किया जा सकता है |

Loha Bhasma ke Fayde :

Loha Bhasma ke Fayde

लौह भस्म के फायदे :

 एनीमिया रोग में :

लौह भस्म में लौह तत्व की अधिकता होने के कारण यह पांडू रोग में लाभ पहुंचता है | शरीर में आई खून की कमी को दूर करता है | लौह भस्म के प्रयोग से शरीर में लाल रक्त कौशिकाओं का निर्माण होता है जिसके फल स्वरुप होमोग्लोबिन का स्तर बढ़ने लगता है |

शारीरिक कमजोरी दूर करने में :

यह रसायन और बाजीकरण है | इसके प्रयोग से शरीर हष्ट-पुष्ट बनता है | यह रक्त को शुद्ध करने के साथ-साथ नये रक्त का निर्माण भी करने में सहायक सिद्ध होती है |

शरीर की सूजन दूर करने में :

लौह भस्म के प्रयोग से शरीर के किसी भी हिस्से में पानी की अधिकता के कारण आई सुजन दूर होती है | ऐसे में लौह भस्म के प्रयोग से रक्त की अधिकता होती है व पानी की अधिकता दूर होती है इससे शरीर में आई सुजन दूर होती है |

लौह भस्म से अन्य रोगों में लाभ :

  • रक्त प्रदर
  • प्लीहा रोग
  • पीलिया
  • त्वचा विकार
  • मेदोदोष
  • अस्थमा
  • अतिसार-अम्लपित्त
  • तिल्ली बढ़ जाना
  • मलेरिया ज्वर में
  • शुक्र की कमी -अंडकोष की निर्बलता के कारण आई नपुंसकता में प्रयोग
  • खुनी बवासीर रोग में

लौह भस्म के प्रयोग से शरीर को हानि की सम्भावना :

लौह भस्म/Loha Bhasma ke Fayde के प्रयोग से आपको कुछ नुकसान भी हो सकता है जैसे : मुख में मेटेलिक टेस्ट आ सकता है | मुख का स्वाद बिगड़ सकता है | कब्ज हो सकती है | पेट में गैस बनना | पाचन सम्बन्धी विकार हो सकते है |