माँ दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्ति हेतु सरल उपाय | माँ दुर्गा को प्रसन्न कैसे करें ?

By | February 27, 2018

माँ दुर्गा इस सम्पूर्ण संसार को जन्म देने वाली आदि शक्ति का ही अवतार है | हिन्दू धर्म में आदि शक्ति की तुलना उस परमब्रह्म से की गयी है जो इस संसार के पालनकर्ता है | हिन्दू धर्म में सभी देवों की तुलना में माँ दुर्गा की आराधना और उपासना शीघ्र फल प्रदान करने वाली है | जिस प्रकार इस संसार में सबसे पवित्र रिश्ता माँ-बेटे का है उसी रूप में ही भक्त माँ दुर्गा की आराधना करते है | माँ अपने पुत्र को कभी संकंट में नहीं देख सकती व उस पर आने वाले सभी संकट स्वयं पर ले लेती है ठीक उसी प्रकार जो भक्त माँ दुर्गा(Maa Durga ko Prasann Karne ke Upay) को अपनी माँ के रूप में उनकी पूजा करते है माँ दुर्गा भी उन पर आने वाले सभी संकटों को हर लेती है |

maa durga ko prasann karne ke upay

माँ दुर्गा को शेरा वाली माता भी कहा गया है | वैसे तो भक्त अपने-अपने सामर्थ्य और भक्ति भाव अनुसार माँ दुर्गा की पूजा-आराधना करते है किन्तु कभी-कभी पूजा पद्त्ति की उचित जानकारी न होने पर सम्पूर्ण फल की प्राप्ति नहीं हो पाती | आइये जानते है माँ दुर्गा को प्रसन्न करने के कुछ सरल उपाय के विषय में :

Maa Durga ko Prasann Karne ke Upay :

माँ दुर्गा को प्रसन्न करने के उपाय :-

  • माँ दुर्गा की आराधना करने वाले भक्त सबसे पहले अपने मन को छल-कपट और बुरे विचारों से दूर रखे व स्त्रियों के प्रति सम्मान का भाव रखे |
  • शुक्रवार को व्रत रखे व इस दिन 5 या 7 कन्याओं को भोजन कराएँ और उन्हें उनकी जरुरत की वस्तुएँ दान करें |
  • यदि आप मंत्र द्वारा माँ दुर्गा को खुश करना चाहते है तो प्रतिदिन सुबह-सुबह पूजा के समय दीपक जलाये व इस मंत्र के 108 जप करें | मंत्र इस प्रकार है : ऊँ ह्रीं दुं दुर्गायै नम |
  • समय-समय पर माँ दुर्गा सप्तशती का पाठ या सिद्ध कुंजिका का पाठ घर पर करते रहे | यदि आप स्वयं इस पाठ को नहीं कर पाते है तो किसी जानकार पंडित से विधि अनुसार इस पाठ का आयोजन करा सकते है |
  • माँ दुर्गा की पूजा करते समय उन्हें जपापुष्प के फूल अर्पित करने से माँ दुर्गा अति शीघ्र प्रसन्न होती है |
  • नवरात्रों का समय माँ दुर्गा की पूजा-आराधना करने का सबसे उत्तम समय होता है | इन दिनों में माँ दुर्गा के व्रत रखकर, सुबह-शाम दोनों समय उनकी पूजा करनी चाहिए |
  • विद्यार्थी अपनी स्टडी टेबल पर व कर्मचारी अपने कार्य करने की जगह माँ दुर्गा की एक तस्वीर जरुर लगाये व कार्य शुरू करने से पहले कुछ क्षण माँ का ध्यान करें |

अन्य जानकारियाँ : – 

सिद्ध दुर्गा बीसा यंत्र खरीदे : Click Here 

माँ दुर्गा अन्य सभी देवों की अपेक्षा शीघ्र प्रसन्न(Maa Durga ko Prasann Karne ke Upay) होकर अपने भक्तों को फलीभूत करती है | उनकी हर मनोकामनाएँ पूर्ण करती है | माँ अपने भक्त की शत्रुओं और बुरी शक्तियों से भी रक्षा करती है |