पेट दर्द दूर करने का सबसे सरल और 100 % प्रभावशाली उपाय

pet dard ka achook upay

आज के मशीनीकरण के समय में मनुष्य ने स्वयं को इतना व्यस्त कर लिया है कि उसके पास समय ही नहीं है खुद की देखभाल करने का | जब व्यक्ति अपने शरीर की ठीक से देखभाल नहीं करता तो एक समय के बाद उसका शरीर भी उसका साथ छोड़ने लगता है और छोटी-छोटी बीमारियाँ हर समय उसे अपनी गिरफ्त में लेने लगती है | थोड़े-थोड़े दिन के अंतराल पर बार-बार पेट दर्द होना भी इन्हीं छोटी-छोटी बिमारियों में से एक है | आज हम आपको पेट दर्द को घर पर ही ठीक करने के एक चमत्कारी उपाय के विषय में जानकारी देने वाले है | जिसका प्रयोग आप स्वयं पर तो करें ही, साथ ही किसी अन्य पेट दर्द/(Pet Dard ka Achuk Upay) से पीड़ित व्यक्ति को भी इससे जरुर अवगत कराये |

Pet Dard ka Achuk Upay in hindi

पेट दर्द के कारण :-

शरीर में बिना वजह कोई भी बीमारी नहीं होती है | कभी-कभी हम कह देते है कि थोड़ी देर पहले तो मैं बिलकुल ठीक था लेकिन अब मुझे पेट दर्द होने लग गया है | इसके पीछे भी बहुत से कारण होते है | पेट में निरंतर गैस का बनना, पेट में एसिड की अधिकता, लगातार कब्ज का रहना और लीवर का कमजोर होना ये सभी पेट दर्द होने के कारण बन सकते है | इन सबके अतिरिक्त विषैले भोजन खाने से आँतों में इन्फेक्शन व फ़ूड पोईजन होना भी पेट दर्द का कारण बन सकता है |

सम्बन्धित जानकारियाँ :-

Pet Dard ka Achuk Upay :

पेट दर्द ठीक करने का अचूक उपाय : –

जब कभी भी आप अचानक से भयंकर पेट दर्द महसूस करें तो ऐसे में एक चुटकी हींग लेकर इसे एक चम्मच पानी में मिला ले | अब इस हींग के घोल को रुई के माध्यम से अपनी नाभि स्थान के आस-पास लगाये और अंत में रुई को अच्छे से हींग के घोल में डुबोकर अपनी नाभि में रख ले | 5 मिनट तक इसे ऐसे ही रखे रहने दे | ऐसा करने मात्र से ही आपका पेट दर्द ठीक हो जाता है | पेट दर्द ठीक करने का यह सबसे आसान तरीका/(Pet Dard ka Achuk Upay) है जिसका कोई भी हानिकारक परिणाम नहीं है |