इस सावन मास 2021 में शिवरात्रि पर्व पर मंत्र द्वारा विशेष शिव पूजा

By | July 11, 2020

सावन मास धार्मिक द्रष्टि से सबसे पवित्र मास माना गया है | इस मास में विशेष रूप से भगवान शिव की आराधना की जाती है | भगवान शिव न केवल इस मास में अपने भक्तों की अरदास सुनते है बल्कि बिन मांगे ही उनकी झोली खुशियों से भर देते है | सावन मास में आने वाले शिवरात्रि पर्व के दिन भगवान शिव की उपासना करना अत्यंत फलदायी और शुभ माना गया है |

वर्ष 2021 में सावन मास का आरम्भ 25 जुलाई रविवार के दिन से होकर 22 अगस्त रविवार के दिन तक रहने वाला है | इस सावन मास में शिवरात्रि पर्व 06 अगस्त शुक्रवार को आने वाला है | शिवरात्रि के दिन विशेष शिवलिंग पूजा अर्थात शिवलिंग रुद्राभिषेक करना और भगवान शिव की विशेष पूजा करना आपकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाला है |

शिवरात्रि के दिन मंत्र द्वारा विशेष शिव पूजा :

सभी भक्त शिवरात्रि के दिन अपनी-अपनी श्रद्धा और भक्तिभाव से भगवान शिव की उपासना करते है | इस पवित्र पर्व के दिन मंत्र का जप करना सामान्य की अपेक्षा कई गुना अधिक फलदायी माना गया है | इस दिन मंत्र जप द्वारा आप भगवान शिव के लिए विशेष पूजा का आयोजन इस प्रकार से कर सकते है : –

06 अगस्त को शिवरात्रि की सुबह 7 बजे से पहले शिव मंदिर जाकर विधिवत शिवलिंग रुद्राभिषेक करना चाहिए | इस दिन आप भगवान शिव का व्रत भी रख सकते है |

sawan maas shivratri shiv puja

मंदिर से आने के उपरांत आप पूजा स्थल पर भगवान शिव की प्रतिमा के सामने बैठकर धुप-दीप लगाये और हाथ में थोड़ा जल लेकर संकल्प ले | संकल्प लेने के उपरांत आप मंत्र जप आरम्भ कर सकते है | आप भगवान शिव के किसी भी मंत्र का जप इस दिन कर सकते है |

यदि मंत्रों के विषय में आपको अधिक जानकारी नहीं है तो आप ” ॐ नमः शिवाय ” इस मंत्र के जप कर सकते है | मंत्र जप आप आपने सामर्थ्य अनुसार करें | मंत्र जप के पश्चात् आप घर पर एक छोटे से हवन का आयोजन कर सकते है | हवन में अधिक से अधिक आहुतियाँ ॐ नमः शिवाय मंत्र की देनी चाहिए |

सावन मास में शिवरात्रि पर्व के दिन हवन का आयोजन आपके घर से सभी बाधाओं को दूर करने वाला है | इस दिन मंत्र द्वारा भगवान शिव की विशेष पूजा आपके लिए कष्ट निवारक व सुख-शांति देने वाली होगी |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *