Siddha Kunjika Stotram/ सिद्ध कुंजिका स्त्रोत मंत्र को सिद्ध करने की सरल विधि !

Siddh Kunjika Mantra siddhi

हिन्दू धरम एकमात्र ऐसा धरम है जिसमें जितना सम्मान और महत्व देव पूजा को दिया जाता है उतना ही सम्मान देवी पूजन को भी दिया जाता है | माँ दुर्गा को सबसे बड़ी शक्ति के रूप में पूजा जाता है | माँ दुर्गा के अनेक रूप है जिनका विस्तार से वर्णन मार्कण्डेय पुराण के अंतर्गत देवी महात्यम में किया गया है | माँ दुर्गा की पूजा -आराधना और उनकी विशेष कृपा पाने हेतु दुर्गा सप्तशती का पाठ करना सर्वोतम माना गया है |दुर्गा सप्तशती का पाठ करने में पूजा-विधान बहुत बड़ा  होने के साथ-साथ समय भी अधिक लगता है | इसलिए जो भक्त इस पाठ के लिए समय नहीं निकाल पाते उनके लिए सिद्ध कुंजिका स्त्रोत/Siddha Kunjika Stotram का पाठ भी सप्तशती पाठ के समान ही फल देने वाला है |

Siddha Kunjika Stotram/सिद्ध कुंजिका स्त्रोत :-

सिद्ध कुंजिका स्त्रोत , दुर्गा सप्तशती पाठ का सार माना गया है | इसलिए दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से मिलने वाला सम्पूर्ण फल आपको सिद्ध कुंजिका स्त्रोत/Siddha Kunjika Stotram पाठ के करने मात्र से प्राप्त हो जाता है | दुर्गा सप्तशती का सम्पूर्ण पाठ करने में जहाँ 2 से 3 घंटे का समय लगता है वहीं सिद्ध कुंजिका स्त्रोत का पाठ कुछ मिनट में ही पूर्ण हो जाता है | यदि आप संकल्प लेकर सिद्ध कुंजिका स्त्रोत मंत्र का नियमित जप करते है तो माँ दुर्गा के आशीर्वाद से आपकी सभी मनोकामनायें पूर्ण होती है और साथ ही इस मंत्र का प्रयोग दूसरों की भलाई के लिए भी किया जा सकता है |

siddha kunjika stotram

सिद्ध कुंजिका मंत्र को सिद्ध करने की सरल विधि : –

आज हम आपको सिद्ध कुंजिका स्त्रोत मंत्र को सिद्ध करने की सरल विधि के विषय में जानकारी देने वाले है |

सिद्ध कुंजिका स्त्रोत मंत्र / Siddha Kunjika Stotram Mantra :-

ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे। ॐ ग्लौ हुं क्लीं जूं सः 
ज्वालय ज्वालय ज्वल ज्वल प्रज्वल प्रज्वल
ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे ज्वल हं सं लं क्षं फट् स्वाहा ।।

मंत्र सिद्ध करने की विधि : – पूर्व दिशा में एक चौकी पर लाल कपडा बिछाकर माँ दुर्गा की फोटो की स्थापना करें | अब इस मंत्र को एक कागज पर लिखकर फोटो के नीचे रख दे | चौकी के बायीं तरफ एक घी का दीपक जलाये और गणेश जी की स्थापना करें | ( गणेश जी की स्थापना के लिए – एक मिट्टी की डली लेकर इस पर लाल धागे को लपेट ले और अब इसे एक कटोरी में थोड़े चावल डालकर चौकी पर स्थापित कर दे |

अब आप आसन बिछाकर चौकी के सामने बैठ जाये और सबसे पहले गणेश जी का आव्हान करे | गणेश जी के साथ -साथ सभी देवों का आव्हान करें और संकल्प लेकर माला का जप आरम्भ कर दे | किसी भी मंत्र को सिद्ध करते समय पूजा करने की सरल पूजा विधि और संकल्प किस प्रकार से ले इसके लिए आप इस post को पढ़े :- जानिए, मंत्र सिद्धि व पूजा -पाठ के समय पूजा करने की सरल विधि |

इस साधना को करने के लिए सुबह 11 बजे से पहले का एक समय सुनिश्चित कर प्रतिदिन उसी समय पर पूजा करें | इस प्रकार से माँ दुर्गा की इस साधना को 41 दिन तक करने से यह सिद्ध कुंजिका मंत्र सिद्ध हो जाता है | 41 दिन पूरे होने के बाद जितने मंत्र जप आपने इन दिनों में किये है उनका दशांश(10वां भाग ) मंत्र की आहुति द्वारा हवन करें | और हवन के पश्चात् 5 या 9 कन्याओं को भोजन कराएँ व अपने सामर्थ्य अनुसार उन्हें वस्त्र और दक्षिणा दे |  ♣ पूजा -पाठ का सम्पूर्ण फल पाने के लिए , इस प्रकार संकल्प लेना है जरुरी 

मंत्र सिद्ध करते समय ध्यान देने योग्य बातें :-

  • मंत्र सिद्ध करते समय जितने मंत्र जाप आप पहले दिन करते है उतने ही मन्त्रों का जाप प्रतिदिन करें | यदि आप चाहे तो मंत्र जप की संख्या बढ़ा सकते है किन्तु कम कदापि न करें | उदाहरण के लिए : यदि आप पहले दिन 2 माला का जाप करते है तो प्रतिदिन 2 माला का ही जप करें |
  • मंत्र सिद्धि के समय जिस स्थान पर बैठकर आप पूजा करते है उस स्थान में कोई बदलाव न करें |
  • साधना को 41 दिन तक प्रतिदिन करें | ध्यान रहें : – साधना बीच में छूटनी नहीं चाहिए |
  • साधना काल में शाकाहारी भोजन ही करें और ब्रह्मचर्य का पालन करें |

Siddha Kunjika Stotram Mantra/सिद्ध कुंजिका स्त्रोत मंत्र सिद्ध करने के लाभ : –

सिद्ध कुंजिका स्त्रोत/Sidddha Kunjika Stotram मंत्र को सिद्ध करने से जीवन में आने वाली सभी बाधाएं और पीडाएं अपने आप दूर होने लगती है | माँ दुर्गा की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है | समाज में मान -सम्मान मिलता है | घर में घन -लक्ष्मी की वृद्धि होती है | ऐसा व्यक्ति अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करता है |सिद्ध कुंजिका मंत्र के सिद्ध होने पर इसे दुसरे लोगों की भलाई के लिए भी प्रयोग किया जा सकता है |

⇒ ♣ हर प्रकार के भय और शत्रुओं से मुक्ति पायें , माँ दुर्गा के इस शक्तिशाली मंत्र से ♣ ⇐

41 Replies to “Siddha Kunjika Stotram/ सिद्ध कुंजिका स्त्रोत मंत्र को सिद्ध करने की सरल विधि !”

  • Are wah mja aa gya post pdkr….. Par sastri ji ek bt puchhni thi ki ek mala jpne ka mtlb kitni br mntre dohrana h

    • महिलाएं मंत्र साधना को 21 दिन में पूर्ण करें | मंत्र जप संख्या को बढ़ाये व सुबह और शाम दोनों समय मंत्र के जप करें |
      अधिक जानकारी के लिए आचार्य जी से फ़ोन द्वारा सम्पर्क भी कर सकते है : 07027140920

      धन्यवाद

    • ये सही है किन्तु पूर्ण फल की प्राप्ति के लिए घर पर पूजा के स्थान पर बैठकर दीपक के सामने इसका पाठ करें |

      धन्यवाद

      • मैं रोज़ शाम को सिद्ध कुंजिका का पाठ करता हूँ. परंतु मैं सिर्फ पाठ करता हूँ और माँ के सामने घी का दीपक जलाता हूँ क्या यह ठीक है. कृपया मार्गदर्शन करें. अगर नहीं है तो कृपया सही राश्ता दिखाएं

        • आप संकल्प लेकर यह पाठ करें तो आपको अधिक लाभ प्राप्त होगा |

          धन्यवाद्

    • अल्टीमेट ज्ञान में आपका स्वागत है |
      07027140920 नंबर द्वारा आचार्य जी से संपर्क कर सकते है |

      धन्यवाद

  • ?kitni mala ya kitna jaap karna hai 21 days Mei Jisse wo sidh ho jaaye ..plss reply

    • माला के जप की संख्या आप पहले दिन ही अपने सामर्थ्य अनुसार निश्चित व पूरे 21 दिन तक सुबह और शाम जप करें |
      मन में पूर्ण निष्ठा और द्रढ़ संकल्प के साथ मंत्र जप करें | आप अपनी साधना में अवश्य सफल होगी |

      धन्यवाद
      अल्टीमेट ज्ञान

  • Kiya kunjika stotram mantra ke liye guru ka hona or dhiksha lena jaruri h…
    Bina guru ke sab vyrth h…..
    Sath hi durga saptsati….or kunjika stotram ko kiya roj path krne se pehle utkilan krna hota h hr bar…..

    • मंत्र सिद्धि के अंत में हवन कार्य अनिवार्य है |

      धन्यवाद
      अल्टीमेट ज्ञान

    • हां आप इसे प्रतिदिन कर सकते है |

      किन्तु प्रतिदिन करने पर आपको संकल्प लेने की आवश्यकता नही है|

      और अधिक जानकरी के लिए आप आचार्य जी से संपर्क करें : 07027140920

      धन्यवाद्
      अल्टीमेट ज्ञान

    • इस पुस्तक को आप किसी भी धार्मिक बुक स्टोर से प्राप्त कर सकते है |

      धन्यवाद
      अल्टीमेट ज्ञान

  • Guru Ji me vartman me Maharashtra hu,diwali KO ghar ja raha hu, to mantra jaap yaha karne hawan ghar ghar kar sakta hu kya .plz tell me
    Mere KO Samadhan de

    • हवन आप जिस स्थान पर मंत्र जप करते है वहीं करना चाहिए |

      धन्यवाद

  • kunjika strotam already sidhh hain enki sidhhi karne ka koi jaruri nehi hain, durga saptosati ki dusra mantra es strotam chhe sidhh kia jata hain.

    may it clarfy

  • Guruji yadi is mantra se kisi ke rog thik karne ho to kya karna chahiye? Aur isse Ghar ka Bandhej Kaise kar sakte hai? Plz Kuch Bataiye.

    • एक मुखी रुद्राक्ष आपको काजू दाने के रूप में मिलेगा आपको

      संपर्क करें : 9671528510

      धन्यवाद्

  • Jai MATA DI… Guru g main grahsth se hoo or 3 bchon ki MAA hoo.. Main b yh mantra sidh krna chahtiii hoo or mujhe Mata rani par apaar shrdhaa hai…

    Kripya aap iski jaankarii thik se de…. Kon sa sthaan shubh hoga… Kon se vastra…. Kon sa bhog
    … Aadii… Main krishan or RAdha rani ko b maantii hoo or punjabi family se hooo..

    Logo ke anubbhav sukn kar b darr rhii hoo ki unme MATA aa jaati hai… Kripya aap mera marg Darshan kre…. Main 9 Dino ka skalp krnaa chahtiio hoo….

    • आप अपने घर में ही एकांत स्थान पर पूर्व दिशा की तरफ माता की साधना कर सकती है | वस्त्र आप कोई भी पहन सकती है | आपको यह साधना पूरे 21 दिनों तक करनी होगी, इस 21 दिनों में आपके पीरियड्स के दिन नहीं आने चाहिए | सुबह और शाम दोनों समय साधना करें | एक निश्चित समय बनाकर ठीक उसी समय साधना को करें | किसी भी प्रकार के भय की अनुभूति न करें | माता आपमें नहीं आएँगी यह एक गलत अवधारणा है |
      आप अपनी साधना में अवश्य सफल होगी |
      धन्यवाद्
      अल्टीमेट ज्ञान

  • गुरूजी चरण स्पर्श
    मै मॉ गायत्री मंत्र की साधना करना चाहता हूँ इस की पूरी विधि जानना चाहता हूँ इस साधना मे कोई कवच की जरूरत होती है क्या?
    हम संकल्प लेकर साधना करना चाहता हूँ मुझे पता चला है कि 21 दिन तक साधना करनी है 1.25000 मंत्रो का जाप करना है 50000 मंत्रो के बाद हवन करना है पूरी विधि मे तीन बार हवन करना है हवन किसी पंडित जी कराना है या खुद करना है! क्या पंडित जी द्वारा संकल्प आदि की किय्रा करबा कर साधना कर सकते हैं आप मार्ग दर्शन करने की कृपा करे

  • सिद्ध कुंजिकास्तोत्र का उत्कीलन विधि के साथ अभिचारिक कर्म कैसे करते हैं।उसके बारे में पूरा विवरण सहित बताइये।

  • ढ़ईया शाबर,बराटी शाबर मंत्र के बारे में और इनका साथ मे उपयोग भी बताइये।

Comments are closed for this post.