धन प्राप्ति के अचूक मंत्र व प्रयोग विधि

dhan prapti ke mantra in hindi

आज के समय में धन की आवश्यकता इतनी बढ़ गयी है कि बिना धन के तो जीवित रहना ही मुश्किल हो गया है | अपनी जरुरत की आवश्यकताओं की पूर्ती के लिए व समाज में मान-सम्मान के लिए धन का होना बहुत अनिवार्य बन गया है | तो आइये आज हम आपको कुछ ऐसे  मन्त्रों/(Dhan Prapti Ke Mantra in Hindi) के विषय में जानकारी देने वाले है जिनके प्रयोग से आप भी धन अर्जित करने में सक्षम हो सकेंगे |

dhan prapti ke mantra in hindi

Dhan Prapti Ke Mantra in Hindi :

धन प्राप्ति मंत्र  (1) : –

ॐ ह्रीं ठं ठं ठं नमो भगवते 

मम सर्वकार्याणि साधय 

माँ रक्ष रक्ष शीघ्रं माँ धनिनं 

कुरु कुरु फट् श्रीयं देहि 

ममापत्ति निवारय निवारय स्वाहा ||

मंत्र प्रयोग विधि : धन प्राप्ति के लिए या किसी भी कार्य की सिद्धि के लिए उपरोक्त मंत्र का जप करते हुए शिवलिंग पर सात बेलपत्र के पत्ते चढ़ाये | इसके पश्चात् मंदिर के प्रांगण में बैठकर या घर में पूजा स्थल पर बैठकर उपरोक्त मंत्र के 108 बार जप करें | इस कार्य को आप सोमवार के दिन से शुरू कर लगातार 21 दिनों तक करें | ऐसा करने से धन प्राप्ति के नये-नये अवसर मिलते है साथ ही जो कोई भी मनोकामना पूर्ण करने हेतु आप ये मंत्र जप करते है वह भी अवश्य ही पूर्ण होती है |

धन प्राप्ति मंत्र (2) : –

कुबेरत्वं धनाधीश गृहे ते कमलास्थिता |

तां देर्वी प्रेशया त्वंशु मद्गृहे ते नमो नमः ||

मंत्र प्रयोग विधि : उपरोक्त मंत्र को श्वेत कमल पुष्प, श्वेत दूब घास, गूगल आदि द्रव्यों के साथ 21 दिन तक नियम पूर्वक 108 बार जप प्रतिदिन करना चाहिए | जप पूर्ण होने पर मंत्र संख्या के दशांश हवन करना चाहिए |

धन प्राप्ति मंत्र (3) : –

ॐ ह्रीं नमः 

मंत्र प्रयोग विधि : घर से गरीबी दूर करने के लिए आटे की छोटी-छोटी 108 गोलियां बनाकर इन्हें उपरोक्त मंत्र द्वारा 108 बार जप कर अभिमंत्रित कर ले | अब इन आटे की गोलियों को मछलियों को खिला दे | इस प्रयोग को आप लगातार 108 दिनों तक करें | आपके घर से गरीबी हमेशा-हमेशा के लिए दूर हो जाएगी |

धन प्राप्ति मंत्र (4 ) : –

ॐ नमः कालिके ह्रां ह्रीं ह्रौं स्वाहा 

मंत्र प्रयोग विधि : उपरोक्त मंत्र के सुबह-सुबह पूजा स्थल पर दीपक प्रज्वल्लित कर 108 बार जप करने चाहिए | लगातार 21 दिनों तक इसी प्रकार करें व इसके बाद हवन करें | हवन में अधिक से अधिक आहुतियाँ उपरोक्त मंत्र की देनी चाहिए |

धन प्राप्ति मंत्र ( 5 ) :-

श्री लक्ष्मी नारायण मंत्र :

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं लक्ष्मीनारायणाय नमः 

मंत्र प्रयोग विधि : घर से हर प्रकार के दुःख, दरिद्रता दूर करने के लिए व परिवार में सुख शांति व सम्रद्धि की वृद्धि के लिए श्री लक्ष्मी नारायण मन्त्र का प्रतिदिन एक माला का जप अवश्य करना चाहिए | बाद में जब भी आप हवन आदि का आयोजन करे तो अधिक से अधिक आहुतियाँ उपरोक्त मन्त्र की दे |

अन्य जानकारियाँ :- 

धन प्राप्ति मंत्र ( 6 ) : –

ॐ नमो भगवती पद्य पद्मावती 

ॐ ह्रीं ॐ ॐ पूर्वाय दक्षिणाय 

उत्तराय, पूर्वाय सर्वजन वश्यं 

कुरु कुरु स्वाहा | 

मंत्र प्रयोग विधि : इस मंत्र को विधिपूर्वक दीपावली की शुभ रात्रि में सिद्ध करने के बाद प्रातःकाल बिस्तर छोड़ने से पूर्व 108 बार मंत्र का जप कर चारों दिशाओं के कोणों में दस-दस बार फूँकने से सभी दिशाओं से धन/(Dhan Prapti Ke Mantra in Hindi) की प्राप्ति होती है |