एसिडिटी दूर करने करने के Tips व घरेलु उपचार

By | November 21, 2018

एसिडिटी दिखाई देने में जितनी सामान्य सी बीमारी है वास्तविक रूप में यह उतने ही खतरनाक परिणाम सामने लेकर आती है | एसिडिटी की बीमारी जीवन भर चलने वाली बीमारी है | जिन लोगों को महीने में एक या दो बार एसिडिटी हो जाती है उनके लिए जीवन भर अपनी आहार शैली के प्रति जागरूक होने की आवश्कता है | लेकिन आपको चिंता करने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है | एसिडिटी(Acidity Door Karne Ke Upay) की बीमारी को संतुलित आहार और अपनी life style में थोड़े परिवर्तन करके हमेशा हमेशा के लिए दूर किया जा सकता है |

जी हाँ, एसिडिटी की समस्या अक्सर गलत खान-पान और मेहनत कम करने वाले लोगों को होती है | आज के समय में तनाव को भी एसिडिटी से जोड़कर देखा गया है | आधुनिक medical साइंस के अनुसार जो लोग अधिक तनाव में रहते है उन्हें भी एसिडिटी की समस्या अधिक होती है |

Acidity Door Karne Ke Upay

acidity door karne ke upay

एसिडिटी क्या है :-

खाना खाने के पश्चात् पेट में खाने को गलाने के लिए एसिड का रिसाव होता है | जब कभी भारी भोजन ग्रहण करने के कारण यह एसिड अधिक मात्रा में निकलने लगता है तो यह अतिरिक्त एसिड ही एसिडिटी कहलाता है | इस अतिरिक्त एसिड के कारण पेट में दर्द, पेट में जलन , जी मिचलाना, सिर दर्द , उल्टी होना , पेट में भारीपन और अपच जैसी समस्या होने लगती है | यदि आपको भी इस प्रकार के लक्षण महसूस होते है तो समझ जाए आप एसिडिटी से परेशान है |

एसिडिटी दूर करने के Tips : –

अगर आप एसिडिटी की समस्या से हमेशा हमेशा के लिए छुटकारा चाहते है तो आज से ही आपको सुपाच्य भोजन , तनाव रहित जीवन व व्यायाम इन्हें अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा, तभी आप एसिडिटी की समस्या से छुटकारा पा सकते है |

अगर आप सोचते है कि डॉक्टर के पास जाने से कुछ गोलियाँ खाने से एसिडिटी की समस्या से आप हमेशा हमेशा के लिए छुटकारा पा लेंगे तो आप बिलकुल गलत सोचते है | जी हाँ, दवाई के द्वारा एसिडिटी की समस्या को आप तब तक controll कर सकते है जब तक आप गोलियों का सेवन करते है | गोलियों का सेवन जैसे ही आप बंद करेंगे आप अपने आप को पहले वाली स्थिति में ही खड़ा महसूस करेंगे |

एक अच्छा डाक्टर एसिडिटी की समस्या में हमेशा आपको सुपाच्य भोजन और उचित व्यायाम करने की ही सलाह देगा | तो आइये जानते है कुछ ऐसे tips जिन्हें अपनाकर आप एसिडिटी(Acidity Door Karne Ke Upay) की समस्या से छुटकारा पा सकते है |

  • कभी भी पेट भरकर भोजन न करें | थोड़ा-थोड़ा खाए और खाली पेट बिल्कुल न रहे | एसिडिटी की समस्या में खाली पेट रहने से समस्या और गंभीर हो सकती है |
  • खाना खाने के 45 मिनट बाद पानी पीये | खाना खाने के तुरंत बाद पानी न पीये और 45 मिनट के बाद ही पानी का सेवन करें |
  • सुबह जल्दी उठकर हल्का गरम पानी पीये | सुबह-सुबह खाली पेट कम से कम 2 गिलास हल्का गरम पानी पीना चाहिए |
  • तैलीय भोजन, जंक फ़ूड, बाहर का खाना, चाय, काफी , smoking और शराब इन सब का सेवन न करें |
  • अगर आप सुबह दही का सेवन करते है तो सिर्फ मीठे दही का सेवन करें (Acidity Door Karne Ke Upay) |
  • अधिक लम्बे समय तक sitting work न करें | थोड़े -थोड़े समय अंतराल पर आप sitting वर्क कर सकते है |
  • मानसिक रूप से तनाव बिल्कुल न ले | सदा प्रसन्नचित रहे |
  • सुबह-सुबह उठकर बाहर घूमने जाए | हल्का व्यायाम करने की आदत बनाये |
  • सुबह-सुबह योगासन करने से भी एसिडिटी की समस्या जल्द ही दूर होने लगती है |
  • खाना खाने के तुरंत बाद जूस का सेवन न करें |
  • कब्ज न रहने दे | अगर आप कब्ज से परेशान है तो संभवतः आप एसिडिटी से भी परेशान हो सकते है इसलिए कब्ज की समस्या न होने दे |
  • समय पर भोजन करें | खाना खाने के सही समय पर ही भोजन करें जैसे : सुबह का नाश्ता सुबह 8 से 9 बजे के बीच कर ले | लंच का समय 12 से 2 बजे तक होना चाहिए और रात्रि भोजन 7 से 8.30 pm तक कर ले |
  • रात्रि को भोजन करने के उपरांत कुछ देर टहलने जुरूर जाए | रात्रि भोजन के तुरंत बाद बिस्तर में न जाए | रात्रि के भोजन और सोने में कम से कम 2 घंटे का अन्तराल होना चाहिए |
  • पर्याप्त नींद ले |

Acidity Door Karne Ke Upay

एसिडिटी दूर करने के घरेलु उपचार : –

एसिडिटी दूर करने के tips से आप एसिडिटी की समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते है और लम्बे समय तक खुद को एसिडिटी की समस्या से दूर रख सकते है लेकिन उपरोक्त tips को follow करने के बाद यदि आप एसिडिटी से परेशान रहते है तो नीचे दिए गये कुछ घरेलु उपचार को अपनाकर अपने जीवन को आनंदित बना सकते है :-

  • सौंफ का सेवन : – खाना खाने के बाद थोड़ी सौंफ का चबा चबाकर खाए | इससे एसिडिटी की समस्या में राहत मिलती है |
  • दिन में खाना खाने के बाद एक केले का सेवन करें |
  • लस्सी और मीठे दही का सेवन अधिक से अधिक करें |
  • दूध का सेवन दिन में न करें | रात्रि को खाना खाने के बाद दूध का सेवन करना चाहिए |
  • नारियल पानी के सेवन से भी एसिडिटी की समस्या में आराम मिलता है |
  • पपीते , तरबूज और खरबूजे के सेवन एसिडिटी की समस्या में राहत प्रदान करता है |
  • थोड़े पानी में एक चम्मच जीरा डालकर पानी को अच्छे से उबाल ले | पानी ठंडा होने पर छानकर सेवन करने से एसिडिटी में राहत मिलती है |
  • खाना खाने के बाद एक कप पुदीने की चाय का सेवन करने से भी एसिडिटी में राहत मिलती है |
  • एसिडिटी होने पर अदरक चबाने से राहत मिलती है |
  • सुबह खाली पेट आंवला और एलुवेरा का जूस पीये |
  • बाजार से अविप्तिकर चूर्ण ले आये | खाना खाने से आधा घंटे पहले आधा चम्मच अविप्तिकर चूर्ण गरम पानी के साथ सेवन करें | एसिडिटी की समस्या से छुटकारा पाने का यह सबसे अच्छा विकल्प है | इसके कोई भी दुष्परिणाम नहीं है |
  • एसिडिटी की समस्या अधिक गंभीर होने पर 100 ग्राम अविप्तिकर चूर्ण में 10 ग्राम कामदुधा रस , 5 ग्राम शंख भस्म को अच्छे से मिलाकर रख ले | अब आधा चम्मच खाना खाने से आधा घंटा पहले गरम पानी से सेवन करें |
  • गुलकंद के सेवन से भी एसिडिटी(Acidity Door Karne Ke Upay) की समस्या में राहत मिलती है |