कैसे जाने, कुंडली में मंगल शुभ फल देने वाला है या अशुभ

By | November 22, 2018

मंगल गृह के विषय में यह विशेषता है कि यह या तो शुभ फल देने वाला होता है या फिर अशुभ फल देने वाला होता है | यह कभी भी मध्यम नहीं होता | इस गृह की शुभता या अशुभता दोनों ही पहले दर्जे की होती है | यदि मंगल की शुभ द्रष्टि रहती है तो अव्वल दर्जे की होती है और यदि अशुभ द्रष्टि हो तो यह भी अव्वल दर्जे की ही होती है | कुंडली के किसी भी एक घर में सूर्य के साथ बुध हो तो मंगल शुभ होता है | यदि सूर्य -शनि की युति हो तो मंगल अशुभ हो जाता है | नैसर्गिक रूप से मंगल न तो क्रूर होता है और न ही मासूम(Kundali me Mangal Shubh or Ashubh )| उसका भला-बुरा होना जन्मकुंडली में उसकी स्थिति पर निर्भर करता है |

आइये जानते है एक जातक की कुंडली में मंगल की शुभ द्रष्टि कब-कब होती है :-

  • शनि-राहु या शनि-केतु जन्मकुंडली में एक ही घर में बैठे हो तो मंगल शुभ फल देने वाला होता है |
  • दो शत्रु गृह एक ही घर में बैठे हो जैसे : बुध और केतु | ऐसे में भी मंगल शुभ रहता है |
  • 3 , 4 , 8  में से किसी भी घर में चन्द्र-शुक्र, चन्द्र-मंगल, शुक्र-मंगल या चन्द्र-मंगल -शुक्र हो | इस स्थिति में भी मंगल शुभ फल देने वाला है |
  • चन्द्र 1 , 4 , 7, 10 में से किसी भी घर में हो |
  • सूर्य छटे घर में हो तो भी मंगल शुभ फल देने वाला है |
  • सूर्य , चन्द्र या ब्रहस्पति 3, 4 , 8, 9 में हो |
  • मंगल के मित्र सूर्य, चन्द्र , ब्रहस्पति उसकी सहायता कर रहे हो तो भी मंगल शुभ होता है |

Kundali me Mangal Shubh or Ashubh

Kundali me Mangal Shubh or Ashubh

जन्मकुंडली में मंगल अशुभ फल देने वाला कब-कब होता है : –

जब मंगल के मित्र गृह सूर्य, चन्द्र , ब्रहस्पति, मंगल की सहायता नही करते हो तो मंगल अशुभ फल देने वाला हो जाता है | इसके अलावा जन्मकुंडली में निम्न गृह योग हो तो भी मंगल अशुभ होता है :-

  • यदि सूर्य 5 या 9 में केतु के साथ हो तो मंगल अशुभ हो जाता है |
  • यदि सूर्य 6 या 12 में राहु के साथ सातवें हो |
  • यदि सूर्य, शुक्र के साथ सातवें घर में हो |
  • यदि सूर्य 10वें में शनि के साथ हो |
  • यदि सूर्य बुध के साथ बारहवें में हो |
  • सूर्य 1 या 8 में मंगल के साथ हो तो अशुभ मंगल हो जाता है |

चन्द्र और ब्रहस्पति यदि 3, 4, 8 में न हो तो वे मंगल की सहायता नहीं करते | यदि 3 , 4 , 8, में से किसी एक घर में मंगल हो और शेष दो घरों में बुध और केतु हो तो भी मंगल अशुभ हो जाता है |

शुभ मंगल के देवता हनुमान जी है | अशुभ मंगल के देव भूत-प्रेत है | मंगल की शांति-पूजा , दानादि द्वारा लग्न को सक्रिय और बलवान बनाया जा सकता है | अगर आपकी जन्मकुंडली में भी मंगल अशुभ फल देने वाला है तो आप नीचे दिए गये उपायों द्वारा मंगल को शुभ बना सकते है : –

  1. मंगलवार के दिन उपवास रखे |
  2. हनुमान जी को चौला चढ़ाये |
  3. शहद, सिन्दूर , मसूर की दाल बहते पानी में प्रवाहित करें |
  4. भाई की सेवा करें |
  5. मर्गचर्म पर सोएं |
  6. शुद्ध चांदी के आभूषण धारण करें |

अन्य जानकारियाँ : –