कमर दर्द ठीक करने के best योगासन

By | November 11, 2018

कमर दर्द होने के बहुत से कारण हो सकते है | कमर दर्द होने पर योगासन करना आपके लिए वरदान सिद्ध हो सकता है | किन्तु ध्यान दे यदि कमर दर्द की पीड़ा आपको बहुत भयानक है और आप सक्षम ही नहीं है कि ठीक प्रकार से हिल भी सके, ऐसे में योगासन करने की सोचना तो दूर की बात है | लेकिन सामान्यतः कमर के दर्द में आप योगासन कर सकते है | योगासन से कमर दर्द(Kamar Dard Dur Karne ka Yoga) में आश्चर्यजनक रूप से लाभ प्राप्त होता है |

अधिकतर लोगों को लम्बे समय तक बैठे रहने पर या फिर अधिक समय तक खड़े रहने पर कमर दर्द होने की समस्या होने लगती है | अगर आप बैठते समय अपनी कमर को आगे की तरफ झुका के रखते है तो ऐसे में भी आपको कमर दर्द होने लगता है |

Kamar Dard Dur Karne ka Yoga

आज के आधुनिक युग में जहाँ सब कुछ मशीनीकरण से प्रभावित है लोगों ने मेहनत करना बंद कर दिया है | पहले के समय में लोग ऐसे नहीं थे वे पूरे दिन मेहनत करते थे जिस कारण उन्हें कमर दर्द नहीं होता था | अगर आप भी नियमित रूप से कमर दर्द से परेशान है तो यह आपके व्यक्तिगत जीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर सकता है | कमर दर्द होने पर व्यायाम और योगासन आपके लिए सहायक सिद्ध हो सकते है कमर दर्द से छुटकारा दिलाने में |

Kamar Dard Dur Karne ka Yoga

कमर दर्द ठीक करने के best योगासन : –

सुप्ता पदंगुस्तासन : –

एक आसन बिछाकर पीठ के बल सीधे लेट जाए | अब लम्बी सांस ले और शरीर को ढीला छोड़े | अब धीरे-धीरे दायें घुटने को मोड़ते हुए पेट तक ले आये | अब धीरे-धीरे अपने पैर को ऊपर आसमान की तरफ सीधा कर ले | अब दाए हाथ से पैर के पंजे को स्पर्श करने का प्रयास करें | अब इसी अवस्था में कुछ समय के लिए रुके रहे | अब धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में वापिस आ जाये | अब यही प्रक्रिया बाएं पैर के साथ करें | इस प्रकार इस आसन को 3 से 4 बार करें | ऐसा करने से आपके कमर का दर्द कुछ ही दिनों में ठीक होने लगता है |

मर्जरी आसन : –

अपने दोनों घुटनों को नीचे जमीन पर टिकाये अब दोनों हथेलियों को भी घुटनों के समान्तर जमीन पर टिकाये | इस प्रकार आपकी अवस्था एक घोड़े के समान हो जाएगी | अब अपनी गर्दन को अन्दर पेट के तरफ जितना ले जा सकते है ले जाए और कमर को थोड़ा ऊपर की तरफ उठाये | अब सांस लेते हुए मुख को ऊपर की तरफ ले जाए और कमर के स्थान को नीचे जमीन की तरफ झुकाए | इस प्रकार इस आसन में आप बार-बार मुख को अंदर बाहर ले जाये और कमर को ऊपर-नीचे करें(Kamar Dard Dur Karne ka Yoga) | नीचे दिए गये विडियो में आप इसे अच्छी प्रकार से समझ सकते है : –

सलम्बा भुजंगासन : –

पेट के बल नीचे जमीन पर लेट जाए | दोनों हाथों को सीधे आगे की तरफ हथेलियों को जमीन की तरफ रखे | अब दोनों कोहनियों को मोड़ते हुए दोनों कंधो के समान्तर ले आये | दोनों कोहनियों पर शरीर का वजन देते हुए छाती के हिस्से को ऊपर उठाये | ध्यान दे इस अवस्था में कमर पर बहुत ज्यादा जोर न दे | अब इसी अवस्था में कुछ देर रुके रहे | इस क्रिया को 3 से 4 बार करें |

कटिचक्रासन : –

सीधे खड़े हो जाए | अपने दोनों पैरों में एक फुट का अंतर बनाये | अब अपने दाए हाथ को बाएं कंधे पर स्पर्श करें और बाएं हाथ को कमर के पीछे ले जाए | अब अपनी गर्दन को और कन्धों को बायीं तरफ पीछे की तरफ घुमाने का प्रयास करें | अपने मुख को अपनी बायीं तरफ जितना आप ले जा सकते है उतना ले जाए | अब इसी अवस्था में कुछ समय के लिए रुके रहे | अब इसी क्रिया को पुनः फिर से करें(Kamar Dard Dur Karne ka Yoga) |

हलासन : –

पीठ के बल सीधे लेट जाए | दोनों हाथों को सीधे कमर रखे | हथेलियों का मुख नीचे जमीन की तरफ रखे | अब धीरे-धीरे दोनों पैरों को ऊपर की तरफ ऊठाये | दोनों पैरों को ऊपर की तरफ उठाते हुए नीचे दिए गये चित्र अनुसार पीछे की तरफ ले जाए | कुछ समय के लिए इसी अवस्था में रुके रहे और धीरे-धीरे वापिस पहले वाली अवस्था में आ जाये | इस आसन को हल्के कमर दर्द में कर सकते है | अधिक दर्द होने पर इस आसन को न करें |

सम्बंधित जानकारियाँ : – 

उपरोक्त सभी योगासन कमर दर्द(Kamar Dard Dur Karne ka Yoga) में राहत प्रदान करते है | इन आसनों के नियमित अभ्यास से पुराने से पुराने कमर दर्द भी ठीक होने लगते है | यदि आपको कमर दर्द कुछ ज्यादा है तो ऐसे में किसी योग्य योग गुरु के परामर्श से इन योगासन को किया जाना चाहिए |