सकारात्मक सोच, खुशहाल जीवन जीने का मूल मंत्र

By | March 21, 2018

भगवान द्वारा प्राप्त सबसे मूल्यवान उपहार यह मानव शरीर ही तो है | अन्य जीवों की अपेक्षा भगवान ने मानव को एक ख़ास चीज़ प्रदान की है बुद्धि | बुद्धि(मस्तिष्क) के बल पर मानव असंभव कार्यों को भी संभव कर दिखाता है | एक अच्छा और सुविधाजनक जीवन जीने की कला भी इस बुद्धि की देन है | मानव मस्तिष्क में हर समय विचारों की उथल-पुथल चलती रहती है | मनुष्य का मस्तिष्क कभी भी सोचना बंद नहीं करता | अब यह पृथक-पृथक व्यक्ति पर निर्भर करता है कि उसका मस्तिष्क सकारात्मक भाव(Positive Thinking Benefits)  रखता है या नकारात्मक भाव |

Positive thinking benefits

Positive Thinking Benefits

नकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्ति सुख से हमेशा-हमेशा के लिए वंचित हो जाते है और साथ ही बहुत सी मानसिक व्याधियों का भी शिकार होने लगते है | जिस प्रकार एक दीमक(कीड़ा) लकड़ी को धीरे-धीरे खोखला कर देती है ठीक वैसे ही नकारात्मक भाव रखने वाले व्यक्ति  अपने जीवन का पतन कर लेते है |

सकारात्मक सोच सही मायने में एक अच्छा और कुशल जीवन जीने की कला है | सकारात्मक द्रष्टिकोण आनंद की अनुभूति देता है | कभी-कभी जीवन में हर तरफ से दुखों और तकलीफों से घिरने के बाद भी सकारात्मक भाव रखते हुए यह विश्वास बनाये रखना कि सब ठीक हो जायेगा हमें कठिनाइयों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है | नकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्ति थोड़े से दुःख और कठिनाई अनुभव करते ही खुद को असहाय महसूस करने लगते है |

सकारात्मक सोच रखने से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है और आत्मविश्वास से शक्ति का संचार होता है सकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्ति मुश्किल से मुश्किल परिस्तिथियों में भी अपना आपा नहीं खोते व शांत रहकर समस्या का हल निकाल लेते है |

आज के समय में दाम्पत्य जीवन बिखरने का सबसे बड़ा कारण ही मन में नकारात्मक भाव का आना है | अपने जीवनसाथी के प्रति नकारात्मक नजरियाँ आपसी रिश्तों में तनाव बढ़ाने के साथ-साथ हमेशा के लिए दूरियाँ बना देता है |

जीवन में एक कामयाब इंसान बनने के पीछे सबसे महत्वपूर्ण रोल सकारात्मक सोच का ही होता है | नकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्ति तो विरासत में मिली धन-सम्पति और मान-सम्मान भी खो देते है |

आज से ही अपने जीवन में सकारात्मक भाव(Positive Thinking Benefits) को विकसित करें और जीवन को खुशहाल बनाये |