राशि अनुसार जाने आपके लिए सही रुद्राक्ष कौन सा है ?

By | November 17, 2018

रुद्राक्ष भगवान शिव के अंश है | इन्हें गले में धारण करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है | व्यक्ति का धार्मिक कार्यों के प्रति मन लगने लगता है | रुद्राक्ष एक से लेकर 14 मुखी तक आपको देखने को मिल जायेंगे | 14 मुखी से भी अधिक रुद्राक्ष होते है किन्तु ये सामान्य रूप से आपको नहीं मिलेंगे | तो आइये जानते है आपकी राशि के अनुसार(Rashi Anusar Rudraksha) आपको कौन सा रुद्राक्ष धारण किया जाना चाहिए |

rashi anusar rudraksha

Rashi Anusar Rudraksha :- 

  1. मेष राशि :- मेष राशि के स्वामी मंगल है | मेष राशि के लिए तीन मुखी रुद्राक्ष सबसे शुभ माना गया है |
  2. वृषभ राशि : – वृषभ राशि के स्वामी शुक्र है | वृष राशी के जातकों के लिए छः मुखी रुद्राक्ष को शुभ माना गया है |
  3. मिथुन राशि : – मिथुन राशि के स्वामी बुध है | मिथुन राशि के जातकों के लिए चार मुखी , पांच मुखी और तेहरह मुखी रुद्राक्ष सिद्ध किया हुआ पहनना शुभ माना गया है |
  4. कर्क राशि : – कर्क राशि के स्वामी चन्द्रमा है | कर्क राशि के जातक के लिए दो मुखी रुद्राक्ष धारण करना लाभकारी सिद्ध होता है |
  5. सिंह राशि :- सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव है | सिंह राशि के जातक के लिए 12 मुखी रुद्राक्ष धारण करना बहुत लाभप्रद है |
  6. कन्या राशि : – कन्या राशि के स्वामी बुध है | कन्या राशि के जातक यदि चार मुखी रुद्राक्ष या गौरी शंकर रुद्राक्ष धारण करना शुभ होता है |
  7. तुला राशि : – तुला राशि के स्वामी शुक्र है | तुला राशि के जातक के लिए छः मुखी रुद्राक्ष या सात मुखी रुद्राक्ष धारण करना शुभ होता है |
  8. वृश्चिक राशि : – वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल है | वृश्चिक राशि के जातक को तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करने से लाभ मिलता है |
  9. धनु राशि : – धनु राशि के स्वामी ब्रहस्पति है | धनु राशि के जातक यदि पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करें तो यह उनके लिए सबसे उपयुक्त है |
  10. मकर राशि : – मकर राशि के स्वामी शनि है | मकर राशि के जातक यदि सात या चौदह मुखी रुद्राक्ष को धारण करें तो लाभ मिलता है |
  11. कुम्भ राशि : – कुम्भ राशि के स्वामी शनि है | कुम्भ राशि के जातक भी सात या चौदह मुखी रुद्राक्ष को धारण कर सकते है |
  12. मीन राशि : – मीन राशि के स्वामी ब्रहस्पति है | मीन राशि के जातक के लिए पांच मुखी रुद्राक्ष बहुत शुभ होता है |

उपरोक्त जानकारी के अनुसार आप अपनी राशि के अनुसार(Rashi Anusar Rudraksha) रुद्राक्ष धारण कर सकते है | आप अपनी कुंडली के लग्नेश राशि के अनुसार भी रुद्राक्ष धारण कर सकते है | आपके लिए कौन सा रुद्राक्ष उचित है इस विषय में अधिक जानकारी के लिए आप किसी विद्वान् पंडित से सलाह भी ले सकते है |