शाबर मंत्र द्वारा बनाये यह रक्षा सूत्र | अभिमंत्रित काला धागा बनाने का सरल उपाय |

By | January 7, 2018

अब आप हर प्रकार की नकारात्मक शक्ति से स्वयं की रक्षा करने के लिए व अपने परिजनों की रक्षा करने के लिए सिद्ध शाबर मंत्र के प्रयोग से काला धागा घर पर ही बना सकते है | आपने देखा भी होगा धार्मिक आस्था रखने वाले व्यक्ति अपने गले में या बाजु पर परा शक्तियों से खुद की व अपने परिवार की रक्षा हेतु काला धागा धारण करते है | ये काला धागा वे किसी सिद्ध स्थान से या फिर किसी सिद्ध पुरुष के आशीर्वाद से धारण करते है | यह काला धागा उन्हें नजर के दोष , बुरी शक्तियों के प्रभाव से उनकी रक्षा करता है |

 

यहाँ हम आपको सिद्ध शाबर मंत्र द्वारा काले धागे को धारण करने की विधि के विषय में जानकारी देने वाले है | सभी सिद्ध शाबर मंत्र स्वयं में सिद्ध होने कारण बहुत ही प्रभावशाली होते है और इनका प्रयोग विफल नहीं होता |

abhimantrit kala dhaga

सिद्ध शाबर मंत्र :-

आय तुल कुरसी , विच फुरआन |

आगे पीछे तू रहमान |

लाइल्लाह का कोट , इल्ललाह की खाई |

मोहम्मद रसूलिल्लाह की दुहाई |

नजर को बाँधूं |

भूत को बाँधूं |

योगिनी डेरा सब बला को बाँधूं |

ब हक्क या  बुददुह  |

मदद मेरे पीर की |

शब्द साँचा |

पिण्ड काँचा |

फुरे मंत्र इश्वरो वाचा |

अभिमंत्रित काला धागा बनाने की विधि :-

पूजा के स्थान पर बैठकर दीपक जलाये अब एक काला धागा लेकर उसके ऊपर सात गाँठे लगायें | प्रत्येक गाँठ को लगाते समय उपरोक्त शाबर मन्र का जाप करें और फूँक मारें | इस प्रकार 7 बार इस मंत्र का जाप करें | अब इस काले धागे को दीपक की लौं पर 21 बार घुमाये और गले में धारण कर ले या परिवार के अन्य सदस्य को धारण करा दे | ⇒ ♣ बुरी नजर उतारने का मंत्र ♣ ⇐

इस प्रकार शाबर मंत्र द्वारा अभिमंत्रित किया गया यह काला धागा आपको हर प्रकार की ऊपरी बाधाओं और पीडाओं को दूर करता है | यह धागा हर प्रकार से इसे धारण करने वाले की रक्षा करता है |

4 thoughts on “शाबर मंत्र द्वारा बनाये यह रक्षा सूत्र | अभिमंत्रित काला धागा बनाने का सरल उपाय |

  1. Pritish

    Muslim mantra h kya ye?hindu ka mantr dijiye

  2. basant ram

    sabar mantra sadhna mujhe aap guru ki trah kraye.

Comments are closed.