शनि यंत्र लॉकेट(तावीज़) | शनि देव को प्रसन्न करने का अचूक उपाय

By | September 30, 2018

जहाँ जीवन में सुख-दुःख, रोग और पीडाओं की बात आती है तो इसका सीधा संबंध शनि देव से है | हिन्दू धरम में शनि देव को मनुष्य के कर्मों का फल देने के लिए एक जज के रूप में स्थान प्राप्त है | जो जातक अपने जीवन में अच्छा कर्म करता है उसे शनि देव सुख की अनुभूति कराते है और जो जातक पाप कर्म करता है उसे नरक जैसी पीडाओं का अनुभव कराते है | जिस जातक पर शनि देव प्रसन्न रहते है उसके जीवन में हर तरफ से सुख और आनंद की वर्षा होती है(Shani Yantra Locket Taveej)| दुःख ऐसे जातक से कोसों दूर रहते है | आज हम आपको शनि देव की कृपा प्राप्ति हेतु शनि यंत्र लॉकेट(तावीज) के विषय में जानकारी देने वाले है जिसे गले में धारण करने मात्र से शनि देव से सम्बंधित सभी दोष दूर होते है और साथ ही शनि देव की कृपा द्रष्टि बनी रहती है |

ज्योतिष की द्रष्टि से सभी जातकों की कुंडली में कभी न कभी शनि की दशा, ढैय्या या साढ़े साती का प्रभाव अवश्य देखने को मिलता है जिसमें जातक को हर तरफ से दुखों और कष्टों का सामना करना पड़ता है | ऐसे में यदि आप शनि देव का यह चमत्कारी लॉकेट(तावीज) धारण करते है तो शनि देव की कृपा द्रष्टि आप पर होने लगती है | जीवन से हर प्रकार के दुःख और कष्ट दूर होने लगते है |

Shani Yantra Locket Taveej

शनि यंत्र लॉकेट(तावीज) बनाने की विधि :-

किसी सुनार की दुकान से एक चांदी की डिब्बी जिसे गले में धारण किया जा सके, अपने घर ले आये | अब इसमें एक काली मिर्च डाले, एक लाल चरमक डाले, एक सफेद चरमक डाले | अब इसमें कुछ दाने राई के डाले | अब 2 सियार की सूई लेकर, एक सूई को सीधा करके डाले व दूसरी सूई को उल्टा करके डाले | अब एक छोटे से भोजपत्र पर शनि यन्त्र बनाये | शनि यंत्र को बनाने के विषय में जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इस post को पढ़े : शनि यन्त्र बनाने की विधि

Siddh Shani Yantra in Hindi

भोजपत्र पर शानियंत्र बनाने के पश्चात् इसके पीछे हनुमान जी के चरणों का सिन्दूर लगाये | अब इस यंत्र को मोड़कर तावीज में डाल दे और किसी फेवीक्विक से अच्छे से तावीज को बंद कर दे | अब आप इसमें काला धागा डाल दे | इस प्रकार से शनि देव का यह चमत्कारी तावीज तैयार हो गया है | अब आप इसे गले में धारण करने से पहले आप सिद्ध अवश्य कर ले(Shani Yantra Locket Taveej) |

Shani Yantra Locket Taveej

अपने पूजा स्थल पर एक लाल कपडा बिछाकर रखे | पहले ताबीज/लोकेट को कच्चे दूध से स्नान कराये फिर शहद से और अंत में गंगाजल से स्नान कराये | ताबीज़ को लाल कपडे पर रखकर दीपक प्रज्वल्लित करें और शनि देव के इस मंत्र के 5000 जप करें | मंत्र इस प्रकार है : ॐ प्रां प्रीं प्रौं स शनैश्चराय नमः | मंत्र जप के पश्चात् एक छोटा सा हवन कर उसमें अधिक से अधिक आहुतियाँ ॐ प्रां प्रीं प्रौं स शनैश्चराय नमः मंत्र की दे और ताबीज़ को हवन के ऊपर से 21 बार घुमाये | हवन की विभूति से ताबीज़ को तिलक करें व शनि देव का स्मरण करते हुए इसे गले में धारण करें | > सिद्ध भैरव तावीज <

शनि देव के इस चमत्कारी लॉकेट(तावीज) को आप अपने घर पर ही तैयार कर सिद्ध भी कर सकते है | यह पूर्ण रूप से अपना प्रभाव दिखाता है | इस लॉकेट को गले में धारण करने के पश्चात् इसकी पवित्रता को बनाये रखे | शनिवार के दिन शनि मंदिर जाकर शनिदेव को तेल अवश्य चढ़ाये | इस लॉकेट को बनाने की सभी सामग्री किसी भी पूजा सामग्री वाली शॉप से आप आसानी से प्राप्त कर सकते है | यदि किसी कारण वश आप इस लॉकेट(तावीज) को नहीं बना पाते है तो अल्टीमेट ज्ञान संस्थान द्वारा सिद्ध शनि यंत्र लॉकेट(तावीज) प्राप्त कर सकते है(Shani Yantra Locket Taveej) | संपर्क करने के लिए इस नंबर पर फ़ोन करें : 9671528510