Top 10 Weight Gain Tips in Hindi वजन बढ़ाने के 10 घरेलु उपाय

By | November 19, 2017
  1. इस आधुनिक युग में जहाँ अधिकतर लोग अपने weight बढ़ने को लेकर परेशान है | वहीँ एक ओर कुछ लोग ऐसे भी है जो weight कम होने के कारण तनाव में रहते है | Fast Food और Junk Food से भरे आज के समय में शरीर के weight को लेकर संतुलन स्थापित करना बड़ी समस्या बन गयी है | आपका weight कम या अधिक होने से सीधा प्रभाव आपकी शारीरिक सुंदरता और personality पर पड़ता है | अगर आप भी दुबले-पतले होने को लेकर परेशान है | (weight gain tips hindi ) और weight gain करने का पक्का मन बना रहे है तो इस post में दी जाने वाली जानकारी आपके बहुत काम आने वाली है |

weight gain tips hindi me

पतले होने के कारण/ weight कम होने के कारण : –

शरीर का weight कम होने के बहुत से कारण हो सकते है जो प्रत्येक व्यक्ति के खान-पान , रूचि, आदत के अनुसार अगल-अलग हो सकते है |

  •  खाने में पौष्टिक आहार की कमी weight कम होने का सबसे बड़ा कारण है | आज भागदौड से भरी life में अधिकांश व्यक्ति पौष्टिक व संतुलित आहार को प्राथमिकता न देकर फ़ास्ट फ़ूड और जंक फ़ूड की तरफ अधिक रूचि लेते है | और body weight का कम होना या अधिक होना दोनों ही कारण body को जरुरी Nutrients नहीं मिलने के कारण होता है |
  • समय पर खाना न खाना, अधिकतर भूखे पेट रहना और खाने को बिना चबाये जल्दी-जल्दी खाना आपके दुबले-पतले होने का कारण हो सकता है |
  • पाचन तंत्र विकृत होना – हमारी body का सबसे important part हमारा digestive system(पाचन तंत्र ) है | यदि आपको पाचन तंत्र से सम्बंधित कोई भी लक्षण दिखाई दे तो तुरंत इसका उपचार करें अन्यथा विकृत पाचन तंत्र आपके weight को कम करने के साथ-साथ और भी बहुत सी बिमारियों का जन्म दे सकता है | विकृत पाचन तंत्र के लक्षण : भूख कम लगना , पेट में अधिकांश समय भारीपन महसूर करना , लगातार एसिडिटी महसूस करना , पेट में गैस का बनना और कब्ज रहना ये सभी पाचन तंत्र विकृत होने के लक्षण हो सकते है(weight gain tips hindi )|
  • कभी-कभी शरीर का वजन कम होना अनुवांशिक भी हो सकता है | जैसे : किसी के माता-पिता के शारीरिक बनावट से कमजोर होने पर सम्भावना बढ़ जाती है कि उनके बच्चे भी शरीर से दुबले-पतले हो | किन्तु ऐसा प्रमाणिक रूप से नहीं कहा जा सकता |
  • कुछ बीमारियाँ भी शरीर का weight कम होने का कारण बन सकती है जैसे : Diabetes , Typhoid बुखार , Liver disease आदि |

वजन कैसे बढाये

वजन बढ़ाने करने के घरेलु उपाय/ Top 10 Weight gain tips hindi :-

अधिकतर लोगों में weight gain करने के घरेलु उपाय बहुत ही कारगर सिद्ध हुए है | यदि आप भी चाहते है अपना weight gain करना तो ये घरेलु उपाय अपनाकर अपनी शारीरिक सोंदर्य को और अधिक निखार सकते है | आइये जानते है Top 10 weight gain tips hindi में :-

1. पौष्टिक व संतुलित आहार ले :- 

Fast फ़ूड और Junk फ़ूड को हमेशा के लिए ना कहे व साथ ही अपने खाने में संतुलित और पौष्टिक आहार को शामिल करें | जैसे : – सुबह ब्रेकफास्ट के समय अंकुरित चीज़े ले,  जैसे : अंकुरित चने , अंकुरित मूंग, अंकुरित सोयाबीन आदि  इन सब में प्रोटीन की मात्रा सबसे अधिक होती है जो कि body की growth के लिए बहुत जरुरी है | दोपहर के भोजन में हरी सब्जियों का सेवन अधिक से अधिक करें और साथ ही सलाद का सेवन भी करें | खीरे का प्रयोग कम करें |

2. दूध का सेवन अधिक करें :- 

दूध को सम्पूर्ण आहार माना जाता है | एक नवजात शिशु को शुरू के 6 महीने सिर्फ दूध का सेवन ही कराया जाता है वो इसलिए क्योंकि दूध एकमात्र ऐसा आहार है जिसमें सभी विटामिन्स, प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन होते है जो body growth के लिए बहुत जरुरी है | इसीलिए जितना अधिक हो सके दूध का सेवन करें | आज के समय में 100% शुद्ध व बिना मिलावट का दूध मिलना बहुत मुश्किल है ऐसे में आप लम्बे समय तक दूध पीकर भी इससे होने वाले लाभ से वंचित रह जाते है और आखिर में दूध को ही दोष देने लगते है कि दूध पीने से वजन नहीं बढ़ता है |

3. कार्बोहाईड्रेट और वसा का सेवन :-

कार्बोहाईड्रेट शरीर को अत्यधिक उर्जा प्रदान करता है | खाने में अधिक कार्बोहाईड्रेट लेने से उर्जा चर्बी में परिवर्तित होने लगती है जिसे आपका  weight बढ़ने लगता है | कार्बोहाईड्रेट युक्त भोजन में : चावल , ब्रेड , गेंहू और आलू आदि आसानी से उपलब्ध होने वाले है |    कार्बोहाईड्रेट के अतिरिक्त weight  को बढ़ाने में वसा सबसे अधिक महत्व रखती है | वसा को चर्बी भी कहते है | वसा लेने से आपका weight 100 % बढ़ता है | किन्तु वसा लेते समय ध्यान दे –आवश्यकता से अधिक वसा लेने पर hard work (परिश्रम ) जरुर करें अन्यथा लम्बे समय तक आपके द्वारा ली गयी अतिरिक्त वसा आपकी रक्तवाहिनियों में जमा होकर हार्ट अटैक का कारण बन सकती है | वसा युक्त भोजन में : – तेल , मक्खन , घी आदि का सेवन कर सकते है |

4. आयुर्वेदिक औषधि का सेवन :- 

कभी-कभी weight gain करने में घरेलु उपाय पूरी तरह से प्रभाव नहीं दिखा पाते | ऐसे में आप घरेलु उपाय के साथ-साथ कुछ आयुर्वेदिक औषधियों का प्रयोग भी कर सकते है | weight gain करने में  अश्वगंधा चूर्ण , च्यवनप्राश , शतावरी , मुसली , शिलाजीत , वसंत कुसुमाकर रस , स्वर्ण भस्म ये सभी आयुर्वेदिक औषधियां चमत्कारिक प्रभाव दिखाती है व शरीर से हर प्रकार की कमजोरी भी दूर करती है | Note:  इस प्रकार की औषधियों के सेवन से पहले किसी अच्छे वैद्य से सलाह जरुर ले |

5. किशमिश का प्रयोग करें :-

weight gain करने में किशमिश आपके बहुत काम आ सकती है | किशमिश के 15 से 20 दाने रात को पानी में भिगो दे और सुबह होने पर खाली पेट इनका सेवन करें | इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आप किशमिश के साथ बादाम का प्रयोग भी करें | यहाँ आप किशमिश के स्थान पर छुआरे का प्रयोग भी कर सकते है किन्तु ध्यान रहे – छुआरे की संख्या 6 या 8 से अधिक ना हो |

6. खजूर और छुआरे का प्रयोग :- 

खजूर और छुआरे को दूध में उबाल कर पीने से आश्चर्यजनक परिणाम देखने को मिलते है | 4-6 के बीच खजूर या छुआरों को 1 बड़े गिलास दूध में उबाल कर उबले हुए खजूर और छुआरे को पहले खा ले और फिर दूध पीये | 2 से 3 माह तक इस प्रयोग को करने से body weight gain होने लगता है | Note :  अधिक गर्मियों में इस प्रयोग को न करें | मौसम थोडा ठंडा होने पर ही आप इस प्रयोग को करें |

7. केले का प्रयोग :-

शरीर का वजन बढ़ाने में केले का लगातार सेवन लाभप्रद है | दिन में कम से कम 5 से 6 केले हर रोज खाए | और दिन में एक बार बनाना शेक का सेवन भी जरुर करें |

8. अंडे का सेवन करें : – 

अगर आप मांसाहारी है तो अंडे का सेवन आपके weight को बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो सकता है | Boiled अंडे के बीच का भाग फैट से भरपूर होता है | इसलिए यदि आप शीघ्र परिणाम चाहते है तो अंडे के बीच के हिस्से का सेवन अधिक से अधिक करें |

9. पनीर का सेवन करें :-

अपनी body का weight gain करने के लिए पनीर का सेवन अधिक करें | पनीर का सेवन आप अपनी क्षमता अनुसार कर सकते है |

10. नियमित व्यायाम करें : –

आपको इस post में body weight gain करने की जो भी खाने की वस्तुएं बताई है उनको अपने दैनिक जीवन में प्रयोग करने के साथ-साथ व्यायाम , gym , योगा व शारीरिक मेहनत को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाये | नियमित व्यायाम या Gym आदि करने से आपके द्वारा लिया गया भारी भोजन भी अतिशीघ्र digest होने लगता है और फिर से आपको भूख का अहसास कराता है (weight gain tips hindi )|

इस post में दी गयी जानकारी आपका weight बढ़ाने (weight gain tips hindi) में वरदान सिद्ध हो सकती है किन्तु इसके लिए जरुरी है कि post में दी गयी 10 tips में से कम से कम आप 5 tips को प्रतिदिन प्रयोग करने का द्रढ़ निश्चय करें |

⇒ ♣ पेट कम करने के Best योगासन | सिर्फ एक महीने में पेट की चर्बी गायब ♣⇐

⇒ ♣ मोटापा कम करने के जबरदस्त घरेलु उपाय ♣ ⇐

6 thoughts on “Top 10 Weight Gain Tips in Hindi वजन बढ़ाने के 10 घरेलु उपाय

  1. shubh

    बहुत ही बढ़िया जानकारी दी आपने मैंने काफी सारे पोस्ट आपके पढ़े और मुझे आपके द्धारा दी गयी जानकरी बहुत पसंद आयी.

  2. Arunkumar

    Sir mane bhut sari kosis ke bad bi mera. Wajan nahi bad raha h mane sabi tarah ke sapliment bi use kar liye h par koi faida nahi ho raha h to sir mujhe bataye keya karna chahiye

  3. Bharat Bhandari

    वास्तव में उपयोगी लेख। इस ज्ञानवर्धक लेख को साझा करने के लिए धन्यवाद।
    Keep sharing.

  4. santu yadav

    Mera bajan 61kg se ghat kar 40-42 ho gaya hai ham sare upaay kar ke thak gay hai sir hame kuch badiya salah dijie sir plz

Comments are closed.