काल भैरव अष्टकं मंत्र | शत्रुओं से छुटकारा,भूत-प्रेत और ऊपरी बाधा में प्रभावशाली मंत्र

kala bhairava ashtkm mantra in hindi

भगवान शिव के रूद्र रूप कहे जाने वाले भैरव को उग्र और सौम्य दोनों रूपों में पूजा जाता है | बाल भैरव व बटुक भैरव के रूप में जहाँ भैरव सभी सुख-सम्रद्धि देने के साथ-साथ अपने भक्तों का कल्याण करते है वहीं काल भैरव/Kala Bhairava के रूप में भैरव को उग्र माना गया है | इस रूप में उनकी पूजा-आराधना से हर प्रकार के शत्रुओं, घर से भूत-प्रेत और ऊपरी बाधाओं से मुक्ति मिलती है | घर से भूत-प्रेत और ऊपरी बाधाओं को दूर करने में भैरव अष्टकं का पाठ शीघ्र परिणाम देता है किन्तु भैरव अष्टकं का पाठ करना आपके लिए थोडा कठिन हो सकता है | इसलिए आज हम आपको भैरव अष्टकं के एक शक्तिशाली मंत्र(Kala Bhairava Mantra Hindi) के विषय में जानकारी देने वाले है | इस मंत्र के नियमित जप से आप भैरव अष्टकं के समान ही फल प्राप्त करते है और काल भैरव की कृपा आप पर सदैव बनी रहती है |

kala bhairava mantra hindi

Kala Bhairava Mantra Hindi

काल भैरव अष्टकं मंत्र :-

भूतसंघ नायकं विशाल कीर्तिदायकम्

काशी वास लोक पूण्य पाप शोधकंविभुम

नीतिमार्ग कोविदं पुरातनं जगत्पतिम्

काशिका पुराधिनाथ काल भैरवं भजे || 

जप विधि :-  भैरव अष्टकं के इस मंत्र का जप आप नियमित रूप से कम से कम 5 या 7 बार मौखिक रूप से कर सकते है | मंत्र जप में माला आदि के प्रयोग की आवश्यकता नहीं है |मंत्र के जप पूजा के समय, रात्रि में सोते समय या सुबह उठते ही कर सकते है | मंत्र के अंत में जहाँ  काल भैरवं भजे ये 3 शब्द आते है मंत्र पूरा होने पर इन तीन शब्दों को 3 बार अलग से बोले | मंत्र का उच्चारण किस प्रकार से करना है इसके लिए आप नीचे दिए गये विडियो को पूरा देखे |

अन्य जानकारियाँ :- 

भैरव अष्टकं के इस मंत्र(Kala Bhairava Mantra Hindi) के नियमित जप से आपके शत्रु स्वयं ही परास्त होने लगते है | आपके घर से हर प्रकार की नकारात्मक शाक्तियाँ दूर होने लगती है | भूत-प्रेत, डाकिनी-शाकिनी व जिन्न बाधा सभी से मुक्ति मिलती है | काल भैरव/Kala Bhairava की विशेष कृपा आप पर और आपके परिवार पर सदैव बनी रहे इसके लिए आप सप्ताह में एक दिन सम्पूर्ण भैरव अष्टकं का पाठ अवश्य करें |

One Reply to “काल भैरव अष्टकं मंत्र | शत्रुओं से छुटकारा,भूत-प्रेत और ऊपरी बाधा में प्रभावशाली मंत्र”

Comments are closed for this post.