चैत्र नवरात्रि पर्व 2021 कब है ?

By | February 26, 2021

पंचांग के अनुसार 21 फरवरी को रविवार माघ मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है |  आज के इस दिन गुप्त नवरात्रि का समापन किया जाएगा | गुप्त नवरात्रि को तंत्र-मंत्र साधना के लिए बहुत ही उत्तम माना गया है | इस नवरात्रि में गुप्त रूप से साधना का विधान है | हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व वर्ष में चार बार आता है | चैत्र और शारदीय नवरात्रि के साथ साथ दो और भी नवरात्रि होती हैं, जिन्हें माघ नवरात्रि और आषाढ़ नवरात्रि कहा जाता है |

नवरात्रि के पर्व में मां दुर्गा के अलग अलग 9 स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है | गुप्त नवरात्रि में मां कालिके, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, माता चित्रमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां धूम्रवती, माता बगलामुखी, मातंगी, कमला देवी की पूजा का विधान है| ऐसा माना जाता है कि सच्चे मन, भक्ति भाव और पूरे विधि पूर्वक जो व्यक्ति मां की पूजा करता है, मां दुर्गा उसकी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करती है |

चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की उपासना की जाती है | जिसमें शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्रि की पूजा की जाती है |

वर्ष 2021 चैत्र मॉस नवरात्रि पर्व तिथि :

पंचांग के अनुसार इस वर्ष 2021 में चैत्र नवरात्रि का पर्व 13 अप्रैल से आरंभ हो रहा है | चैत्र नवरात्रि का समापन 22 अप्रैल के दिन रहने वाला है |

13 अप्रैल २०२१ को चैत्र नवरात्रि पर्व के साथ ही सम्पूर्ण भारत वर्ष में धार्मिक उत्सव का वातावरण बन जाता है | नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में अक्सर लोगों को मांस-मदिरा व बुरे व्यसनों का कुछ दिन त्याग करते देखे गये है | यदि ऐसे लोग हमेशा के लिए इन व्यसनों का व बुरे विचारों का त्याग कर दे तो हर दिन किसी पर्व से कम न होगा | वर्ष 2021 चैत्र मास नवरात्रि पर्व में माँ शक्ति आपकी सभी मनोकामना पूर्ण करें, ऐसी हम आपके लिए कामना करते है |