प्रभु श्री राम जी का अचूक मंत्र

By | September 21, 2020

प्रभु श्री राम जी का नाम ही स्वयं में एक शक्तिशाली मंत्र है | भगवान श्री राम का नाम लेना किसी मंत्र जप से कम नहीं है | भगवान शिव को भी प्रभु श्री राम का नाम बहुत प्रिय है | भगवान श्री राम जी के नाम से जयकारे लगाना ही किसी अनुष्ठान से कम नहीं | प्रभु श्री राम के नाम से ही उनके मंत्र का उल्लेख मिलता है | जो भक्त प्रभु श्री राम के नीचे दिए गये मंत्र का जप नियमित रूप से करते है वे इस कलियुग के समय सभी अनिष्ट व दुर्घटनाओं से स्वयं की रक्षा कर पाते है |

प्रभु श्री राम जी का मंत्र :

” ॐ श्री राम रामाय नमः “

प्रभु श्री राम जी का सम्पूर्ण जीवन हमारे लिए प्रेरणा का स्त्रोत रहा है | यदि आप प्रभु श्री राम जी के जीवन आदर्श का पालन करते हुए व स्वयं को मर्यादा में रखते हुए अपने जीवन चक्र को भविष्य की ओर ले जाते है, इसके साथ में थोड़ी प्रभु श्री राम की भक्ति करते है तो इसमें कोई संदेह नहीं है कि आप आज के आधुनिक युग में एक श्रेष्ट पुरुष है | आप किसी महापुरुष से कम नहीं है |

lord rama best mantra in hindi

अपने पूजा-स्थल पर श्री राम दरबार की फोटो स्थापित कर ले | अब प्रतिदिन सुबह-सुबह स्नान अदि से निवृत होकर खाली पेट पूजा स्थल पर धुप-दीप आदि लगाकर सर्वप्रथम गणेशजी के स्तुति मंत्र द्वारा उनका स्मरण करना चाहिए | इसके पश्चात प्रभु श्री राम जी के उपरोक्त मंत्र का जप कम से कम 108 बार अवश्य करना चाहिए | नियमित रूप से प्रभु श्री राम की मंत्र जप द्वारा आराधना करने से जीवन में चमत्कारिक रूप से हर तरफ आनंद की वर्षा होने लगेगी |

यदि आप एक सच्चे भक्त बनना चाहते है | स्वयं को प्रभु श्री राम जी के चरणों में समर्पित करना चाहते है तो आपको श्री राम भक्त हनुमान जी के जीवन को समझना होगा | उनके जैसी सच्ची भक्ति आज तक किसी भक्त ने नहीं की | यदि आपने हनुमान जी के जीवन को समझ लिया व उनके चरित्र को अपना लिया तो प्रभु श्री राम की आप पर विशेष कृपा होने से कोई नहीं रोक सकता |