भोजपत्र पर विधिवत निर्मित व मंत्र शक्ति द्वारा सिद्ध वास्तु दोष निवारण यंत्र

By | May 27, 2021

वास्तु कला न केवल ज्योतिष द्रष्टि से बल्कि विज्ञान की द्रष्टि से भी बड़ा महत्व रखती है | हमारे घर और हमारे ऑफिस जैसे स्थानों पर सुख-शांति व सम्रद्धि बनाये रखने में वास्तु कला का बड़ा योगदान माना गया है | जिस घर में वास्तु कला के नियमों का पालन नहीं किया गया हो उस जगह पर वास्तु दोष होने की सम्भावना बढ़ जाती है | घर में वास्तु दोष होने से परिवार की सुख-शांति और सम्रद्धि में ग्रहण सा लग जाता है | और आपको इस दोष का पता लगते -लगते बहुत देर हो जाती है | वास्तु दोष के निवारण में वास्तु दोष निवारण यन्त्र द्वारा नियमित पूजन बड़ा ही सकारात्मक परिणाम देने वाला माना गया है |

यदि आपने अपने घर का निर्माण वास्तु कला के अनुसार नहीं किया है और अनजाने में ही आप वास्तु दोष के शिकार बन गये है तो ऐसे दो उपाय द्वारा आप वास्तु दोष का निवारण कर सकते है | प्रथम तो यह कि अपने घर का पुनः निर्माण वास्तु नियम के अनुसार किया जाये जो कि बहुत ही मुश्किल कार्य है | दूसरा आप अपने घर में सिद्ध वास्तु दोष निवारण यंत्र की स्थापना कर नियमित इसका पूजन करें और घर में एक वास्तु दोष निवारण की पूजा का आयोजन करें | ऐसा करने से आप वास्तु दोष के कारण होने वाले दुष्प्रभावों को दूर कर सकते है |

भोजपत्र पर विधिवत निर्मित व मंत्र शक्ति द्वारा सिद्ध वास्तु दोष निवारण यंत्र :

नीचे दिए गये चित्र में वास्तु दोष निवारण यंत्र को दर्शाया गया है | इस यंत्र का निर्माण आप स्वयं घर पर भी कर सकते है और किसी योग्य पंडित द्वारा इसे अभिमंत्रित भी करा सकते है |

Sidh Vastu Dosh Nivaran Yantra

Sidh Vastu Dosh Nivaran Yantra

एक साफ़ भोजपत्र पर नीचे दिए गये यंत्र को अनार की कलम द्वारा अष्टगंध युक्त स्याही द्वारा अंकित करे | अब इसे अच्छे से फ्रेम में लगा ले | इस प्रकार वास्तु दोष निवारण यंत्र बनकर तैयार हो जाता है | अब यंत्र का विधिवत पूजन कर मंत्र शक्ति के माध्यम से यंत्र को सिद्ध किया जाना चाहिए | यंत्र सिद्ध होने के पश्चात् शुभ मुहूर्त में यंत्र की स्थापना आप पूर्व दिशा या ईशान कोण में कर सकते है | यंत्र की नियमित पूजा करना अनिवार्य है | ऐसा करने से यंत्र की शक्ति सदैव बनी रहती है |

उपरोक्त विधि के अनुसार ही आप अपने ऑफिस में भी इसी यंत्र की स्थापना कर सकते है | ऐसा करने से आपको व्यवसाय में उन्नति और सफलता प्राप्त होगी |

अल्टीमेट ज्ञान ज्योतिष केंद्र, आचार्य S N शर्मा के मार्गदर्शन द्वारा वास्तु दोष निवारण यंत्र व अन्य सभी यंत्र विधिवत तैयार कर मंत्र शक्ति के माध्यम से सिद्ध किये गये है | ऑनलाइन आर्डर करने के लिए अल्टीमेट ज्ञान ऑनलाइन store की visit कर सकते है : यहाँ Click करें :   अल्टीमेट ज्ञान ऑनलाइन स्टोर  | WhatsApp संपर्क नंबर : 9671528510

यदि आपके घर में बिना वजह कलह रहने लगा है | परिवार के सदस्यों की एक दुसरे से बनती नहीं है या अकस्मात ही घर में बीमारी और आर्थिक नुकसान होने लगा है तो ऐसे में हो सकता है कि आपके घर में वास्तु दोष इसका मुख्य कारण हो | ऐसे में शीघ्र से शीघ्र किसी योग्य पंडित द्वारा अपने घर का वास्तु अवश्य ठीक कराये |