टोटके क्या होते है ? क्या टोटके करने से लाभ मिलता है ?

By | October 5, 2020

टोटके का नाम सुनते ही बहुत से लोगों के मन में नकारात्मक विचार आने लगते है | बहुत से लोग समझते है कि टोटके दूसरों को नुकसान करने के उद्देश्य से किये जाते है या फिर वे ऐसा सोचते है कि टोटके करने से स्वयं व्यक्ति को तो लाभ मिलता है किन्तु इससे दुसरे लोग प्रभावित हो सकते है | क्या वास्तव वे टोटका एक नेगेटिव प्रयोग है ? टोटके का प्रयोग किस उद्देश्य से किया जाता है |

टोटके क्या होते है ? :

टोटके को हम टोटका न कहकर यदि सरल उपाय कहे तो यह न तो नेगेटिव लगेगा और न अब दूसरों को हानि पहुचाएंगा | जी, हाँ टोटका सिर्फ और सिर्फ एक सरल उपाय या सरल क्रिया जो ज्योतिष दोष दूर करने व नेगेटिव शक्ति को दूर करने के लिए प्रयोग किया जाता है | टोटके का प्रयोग का कोई भी व्यक्ति कर सकता है | या कहें अपने कष्ट दूर करने हेतु सरल उपाय या सरल क्रिया करना कोई गलत नहीं है |

क्या टोटके दूसरों को हानि पहुंचा सकते है :

ऐसी बात नहीं है कि टोटके किसी को हानि नहीं पहुंचाते है | कुछ जटिल टोटके ऐसे है जो दूसरों को हानि पहुंचा सकते है | जैसे चौराहे पर किसी ऐसी वस्तु को रख देना जो स्वयं में नेगेटिव शक्ति को ग्रहण करने की शक्ति रखती हो | ऐसे टोटके एक व्यक्ति को लाभ देते है और दूसरे को हानि | किन्तु सभी टोटके ऐसे नहीं होते है | 100 में 95 टोटके सरल और सुरक्षित है और 5 टोटके हानिकारक व थोड़े जटिल |

Totke Kya Hai :

totke kya hai

क्या टोटके से लाभ मिलता है ? :

बहुत से लोगों के मन में यह प्रश्न रहता है कि क्या टोटके करने से लाभ मिलता है | या फिर ये सिर्फ और सिर्फ एक अन्धविश्वास है | जो लोग टोटके को अन्धविश्वास समझते है यह उनकी सोच है वे यदि वैज्ञानिक आधार पर और भौतिक वस्तु को ही स्वीकार करते है | ऐसे लोगों पर टोटके के प्रति विश्वास करने पर बाध्य नहीं करना चाहिए | हाँ, यदि आपके मन में थौड़ी शंका है कि क्या टोटके वास्तव में लाभ देते है तो इसका उत्तर अवश्य “हाँ ” है |

टोटके एक सरल क्रिया है जिसके द्वारा जातक को शीघ्र ही लाभ मिलता है | किन्तु टोटके द्वारा मिलने वाला लाभ अस्थायी हो सकता है | बहुत ही कम ऐसे टोटके है जो लम्बे समय तक कार्य करते है | अधिकतर टोटकों की अवधि सीमित रहती है |